वाराणसी मुख्यालय पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बाबा राजू दास का पुतला फूंका

वाराणसी मुख्यालय पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बाबा राजू दास का पुतला फूंका

वाराणसी: समाजवादी कार्यकर्ताओं ने आज वाराणसी मुख्यालय पर लंठ बाबा राजू दास का पुतला फूंका। यह विरोध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजू दास द्वारा किए गए विवादास्पद बयान के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

राजू दास हनुमानगढ़ी नाम से जाने जाने वाले व्यक्ति ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “अगर आप कुम्भ मेले में हो तो इस कठमुल्ले (मुलायम सिंह यादव) को जरूर मूत के जाना।” इस टिप्पणी ने मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के करोड़ों समर्थकों की भावनाओं को आहत किया।

समाजवादी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि समाजवादी विचारधारा के प्रति भी दुर्भावना है। उन्होंने मांग की है कि राजू दास हनुमानगढ़ी पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें सजा दी जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख समाजवादी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे, जिनमें समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राहुल सोनकर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश यादव, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष आयुष यादव, छात्र नेता नवनीत सुनकर, आदर्श गौतम, प्रदेश सचिव अमरनाथ यादव और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और वे इसके खिलाफ कड़ा विरोध जारी रखेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज