संस्कृत विद्या कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

संस्कृत विद्या कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

 

वाराणसी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के धर्मशास्त्र मीमांसा विभाग द्वारा आज संस्कृत विद्या कार्यशाला का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। यह कार्यशाला दस दिनों तक चलेगी। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता संकाय प्रमुख प्रोफेसर राजाराम शुक्ल ने की और मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत तथा विषय प्रवर्तन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर माधव जनार्दन रटाटे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर शंकर कुमार मिश्र ने दिया। कार्यशाला का संचालन डॉक्टर श्रीराम ए एस ने किया।

इस अवसर पर कार्यशाला के अध्यापक श्री अंबुज मिश्र और श्री प्रशांत चतुर्वेदी का सम्मान किया गया, साथ ही संकाय के समस्त विद्वानों का भी सम्मान हुआ। प्रोफेसर राजाराम शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यशाला परीक्षार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि शास्त्र के जिज्ञासुओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

 

मुख्य अतिथि प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि संस्कृत के सभी शास्त्रों का आपस में गहरा संबंध है। वेद, पुराण, वेदांग आदि सभी शास्त्र एक दूसरे के पूरक होते हैं और इस कार्यशाला में इन सभी विषयों का सम्यक प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रोफेसर गिरजा शंकर शास्त्री, प्रो हरीश्वर दीक्षित, पतंजलि मिश्र, रमाकांत पांडेय, बृजभूषण ओझा, सुनील कात्यायन, नारायण प्रसाद भट्टराई, उदय प्रताप भारती, उपेंद्र त्रिपाठी, श्यामानंद मिश्र, सुरेश चन्द्र ब्रह्मा, विनय कुमार पांडेय, रामजीवन मिश्र, सुशील गुप्ता, आनन्द कुमार जैन, शीतला प्रसाद पांडेय, प्रद्युम्न शाह सिंह, शैलेन्द्र साहू, कृष्णानन्द सिंह, ज्ञानदान सहित अन्य विद्वान उपस्थित थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गुमशुदा राखी की तलाश तेज, चोलापुर पुलिस ने शुरू की खोजबीन

    अग्रसेन पीजी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी 20 वर्षीय युवती, परिजनों ने थाने में दी तहरीर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। धरसौना, थाना चोलापुर…

    तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    NPS और UPS के विरोध में शिक्षकों-कर्मचारियों ने उठाई आवाज, OPS बहाल करने की मांग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    गुमशुदा राखी की तलाश तेज, चोलापुर पुलिस ने शुरू की खोजबीन

    गुमशुदा राखी की तलाश तेज, चोलापुर पुलिस ने शुरू की खोजबीन

    तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    तिरंगा यात्रा में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    महिला भूमिहार समाज का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह भव्यता से संपन्न

    महिला भूमिहार समाज का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह भव्यता से संपन्न

    महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा राष्ट्र, स्वरोजगार अपनाकर बनें आत्मनिर्भर : के.एन. पांडेय

    महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा राष्ट्र, स्वरोजगार अपनाकर बनें आत्मनिर्भर : के.एन. पांडेय