महाकुम्भ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली के चिकित्सकों द्वारा 15000 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण

7000 आयु रक्षा किट का वितरण 

 

(रिपोर्ट विवेक राय) 

वाराणसी। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत स्वायत्त संस्थान अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से आयी चिकित्सकों की टीम द्वारा सेक्टर 21 स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में 6 दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया है। शिविर में अब तक 15000 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। इसके साथ सात हजार स्वच्छता कर्मियों, पुलिस एवं श्रद्धालुओं को इम्युनिटी वर्धक आयु रक्षा किट भी वितरित की गयी है।चिकित्सालय में ज्वर, गठिया, संधि शूल, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक विकार, गैस जैसे कई बीमारियों से ग्रसित मरीज़ लगातार यहाँ आ रहे है।अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान से आई सात सदस्य चिकित्सको की टीम प्रतिदिन चोबिसो घण्टे मरीजों की सेवा मे तत्पर है। यहाँ विभिन्न राज्यों से लोग पहुँच रहे है और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन “हर दिन हर घर योग एवं आयुर्वेद” को पहुँचाने की दिशा में महाकुम्भ में यह महत्पूर्ण पहल है। संस्थान की डायरेक्टर प्रो.(डा.)सुजाता कदम ने महाकुम्भ में आयुर्वेद एवं योग के प्रचार प्रसार के लिए केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव, आयुष राज्यमंत्री डा. दायशंकर मिश्र “दयालु” एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश के प्रयासों की सराहना की।संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा.आनंद रमन ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए मास्क लगाने और स्वच्छ जल और स्वच्छ भोजन करने का अनुरोध किया। संकाय अध्यक्ष डा योगेश बड़वे ने बताया कि संस्थान के द्वारा महाकुम्भ में 80 प्रकार की विशेष दवाएं भेजी गयी है।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा मनोज कुमार सिंह नें बताया कि आयुष मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा संचालित 10 चिकित्सालयों में अब तक 80000 रोगी लाभान्वित हो चुके हैं।

शिविर में डा आनंद रमन शर्मा, डा योगेश बड़वे, डा रॉबिन बादल, डा जितेंद्र जयंती, डा अर्शत ज्योथी, डा अतुल टी पी, डा मनु डोनप्पन, सिद्धार्थ झा, डा हेमंत कुमार सिंह, डा अशोक प्रियदर्शी, डा चंद्रभान सिंह एवं डा अवनीश पाण्डेय मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी