केआईसी खेल मैदान के समीप युवाओं ने चल रहे प्लाटिंग को बंद कराने के लिए किया धरना प्रदर्शन

पूर्व में था खेल मैदान के नाम जमीन वर्तमान में इंटर कालेज के नाम मामला संदिग्ध

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बंगला चट्टी स्थित किसान इंटर कालेज के समीप गौर मधुकरशाहपुर निवासी जितेंद्र कुमार राजभर के नेतृत्व में पहुँचे दर्जनों युवाओं ने खेल मैदान पर हो रहे प्लाटिंग को बंद कराने के लिए धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिर्जामुराद थाना क्षेत्र किसान इंटर कालेज के समीप पूरब दिशा में स्थित खेल मैदान पर बीते कई वर्षों से क्षेत्र के युवाओं सहित लगभग 5 किलो मीटर दूर दराज से आए हुए युवा सुबह शाम दौड़ते थे और नित्य क्रिया करते थे लेकिन बीते कुछ दिनों से खेल मैदान के भूमि के चारों तरफ चाहरदीवारी निर्माण होने से युवाओं में आक्रोश ब्याप्त था,चारदीवारी निर्माण होने के बाद जिम्मेदार द्वारा गेट लगा दिया गया था।

चाहरदीवारी निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार राजभर के नेतृत्व में युवाओं की टीम जब किसान इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सहित अन्य जिम्मेदार से वार्तालाप किया तो उन्होंने कहा कि वॉल बाउंड्री का निर्माण हो जाने दीजिए युवाओं को दौड़ने से कोई नहीं रोकेगा लेकिन वर्तमान समय में बाल बाउंड्री के अंदर प्लाटिंग का कार्य धड़ल्ले से जारी होने की सूचना जैसे ही युवाओं को मिली तो वह दर्जनों की संख्या में खेल मैदान पर पहुंचे धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने का कार्य किया।

वही धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र कुमार राजभर ने बताया कि सन 1947 के पूर्व उपरोक्त भूमि राजस्व विभाग के अभिलेखों सहित 41/45 में भी खेल मैदान के नाम दर्ज है उसके बावजूद जब वाल बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा था तो बात करने पर यह बताया गया था कि किसी भी युवा को दौड़ने से रोका नही जायेगा लेकिन वर्तमान समय मे खतौनी में किस प्रकार से इंटर कालेज का नाम आ गया यह आने वाला समय ही बतायेगा।

धरना प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से संदीप कुमार यादव किशन पाल विकास पाल अंकित बिना अंकित उपाध्याय गौरव पटेल शिवम सिंह अमित पाल आकाश बिना आकाश यादव विशाल यादव बघेल राम प्रताप राय सुधीर यादव सोनी यादव सुमन यादव पूजा वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह