“ब्रह्मज्ञान विशुद्ध ब्रह्मविद्या है, जो एक जीव को परब्रह्म का साक्षात्कार कराती है” – साध्वी आस्था भारती

“आत्मदर्शनं” – साध्वी आस्था भारती

 

प्रयागराज। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गंगेश्वर बजरंगदास चौराहा, सेक्टर-9, अमिताभ पुलिया के पास, गोविंदपुर, महाकुंभ मेला में भव्य श्री कृष्ण कथा का आयोजन किया गया। इस कथा के अंतिम दिवस पर, दिव्य गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी आस्था भारती जी ने द्रौपदी के गरिमामय चरित्र पर विवेचन किया। उन्होंने बताया कि द्रौपदी का जीवन विकट परिस्थितियों से भरा हुआ था, लेकिन भगवान श्री कृष्ण की कृपा से वह इन सभी विपत्तियों से मुक्त रहीं।

साध्वी जी ने बताया कि आजकल हम कहते हैं कि “Google भगवान है”, लेकिन असल में, Google हर समस्या का समाधान नहीं दे सकता। इसके लिए हमें एक “Perfect Master” की आवश्यकता होती है, जो हमें सही मार्गदर्शन दे सके। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने सभी श्रद्धालुओं को सद्गुरु की शरण ग्रहण करने का आवाह्न किया।

 

साध्वी जी ने उदाहरण के रूप में बताया कि जैसे एक मरीज, अच्छे डॉक्टर का चुनाव करता है और इलाज के लिए शुल्क अदा करता है, वैसे ही ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के लिए भी एक व्यक्ति को सद्गुरु की शरण में जाना पड़ता है। परन्तु, जब समाज में अज्ञानता और विकार फैल जाते हैं, तब यह क्रम उलट जाता है। ऐसे में, सद्गुरु स्वयं ही जन-जन तक पहुँचते हैं और निःशुल्क ब्रह्मज्ञान का प्रचार करते हैं।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आजकल स्थान-स्थान पर सत्संग और कथाएँ आयोजित कर, जन-जन तक ब्रह्मज्ञान का संदेश पहुँचाता है। यह वही सनातन शाश्वत ब्रह्मविद्या है, जो जीव को परब्रह्म का साक्षात्कार कराती है और उसे ब्रह्मस्वरूप बना देती है। साध्वी जी ने इस ज्ञान को सुलभ बनाने के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के प्रयासों की सराहना की और सभी को इस दिव्य ज्ञान को ग्रहण करने की प्रेरणा दी।

 

“ब्रह्मज्ञान विशुद्ध ब्रह्मविद्या है, जो एक जीव को परब्रह्म का साक्षात्कार कराती है” – साध्वी आस्था भारत

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने सराहा साहित्यिक योगदान, सामाजिक विषयों पर सक्रिय लेखनी को बताया प्रेरणादायक     प्रयागराज: राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में आयोजित सवर्ण समाज…

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश