पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

स्मिता ने भी चार पदक हासिल कर बढ़ाया जौनपुर पुलिस का गौरव, एएसपी सिटी ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। पुलिस विभाग की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा और महिला मुख्य आरक्षी स्मिता को सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को मेडल पहनाकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर जौनपुर पुलिस परिवार ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

थाना जलालपुर में तैनात महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा ने विभिन्न पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। उन्होंने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में जिले का गौरव बढ़ाया।

 

वाराणसी जोन में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित 43वीं अंतरजोनल पुलिस बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कनक शर्मा ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक सहित कुल पांच पदक हासिल किए।

 

इसके बाद 23 से 26 जुलाई तक मुरादाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता-2026 में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा। इस प्रतियोगिता में उन्होंने तीन रजत और चार कांस्य पदक जीतकर कुल सात पदक अपने नाम किए।

 

वहीं 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस अंतरजनपदीय बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में महिला मुख्य आरक्षी स्मिता ने भी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और दो रजत सहित कुल चार पदक हासिल किए।

 

कनक शर्मा ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 12 पदक, जबकि स्मिता ने दो स्वर्ण और दो रजत सहित चार पदक हासिल किए। दोनों महिला पुलिसकर्मियों की इस उपलब्धि से जौनपुर पुलिस का गौरव बढ़ा है।

 

सम्मान समारोह के दौरान एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    ऑटो में बांधकर बनाया बंधक, एक आरोपी फरार; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में बकरी चोरी की घटना…

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    मछलीशहर जिले का बनाया गया जिला उपाध्यक्ष, मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति के गठन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत