श्रृंगेरी शंकराचार्य श्री विधुशेखर भारती महास्वामी ने विश्वकल्यार्थ सहस्त्र चंडी का किया संकल्प

मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन।

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- दक्षिणाम्नाय शृंगेरी शारदा पीठाधीश्वर शृंगेरी जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित श्री श्री भारती तीर्थ जी महाराज के कर कमलसंजात शृंगेरी पीठ के उत्तराधिकारी जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित श्री श्री विधुशेखर भारती जी महाराज के काशी विजययात्रा के क्रम में अन्नपूर्णा देवी प्राण प्रतिष्ठा कुम्भाभिषेक समारोह के अंतर्गत महन्त शंकरपुरी और महन्त सुभाषपुरी की उपस्थिति में विश्व कल्याणार्थ के लिए सहस्त्रचंडी महायज्ञ का संकल्प श्रृंगेरी मठ के प्रांगण में किया गया |

काशी नरेश महाराज अनंत नारायण सिंह ने शंकराचार्य जी का दर्शन पूजन किया | ये सप्तशति पाठ काशी सहित कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमीलनाडू,गोवा,मध्य प्रदेश,दिल्ली से आए 131 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा लगातार पांच दिन चलेगा जिसमें एक हजार सप्तशति पाठ,देवी मूल मंत्र का दस लाख जप,तत्दशांश हवन होगा | मूल उद्देश्य इसका परस्पर हिंसा निवृति, प्राणियों में सद्भावना,अतिवृष्टि से निवृति, लोगों में धार्मिक श्रद्धा विवर्धन करना है इसके अलावा कुमारिका सुवासिनी पूजन, चौसठ योगिनी पूजन,आवरण पूजा कुंकुमार्चन आदि धार्मिक कार्य श्रृंगेरी मठीय पाठशाला के अध्यक्ष विनायक उडपा के आचार्यत्व में हुए कार्यक्रम का संचालन चल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद ने किया |

इस अवसर पर चल्ला सुब्बाराव,चल्ला चिंतामणि गणेश,चल्ला जगन्नाथ शास्त्री, चल्ला अभिराम,चल्ला अभिनव, चल्ला विद्याशंकर,षडानन पाठक,संतोष सोलापुरकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे | सायंकाल शंकराचार्य श्री विधु शेखर भारती स्वामी ने विंध्याचल स्थित विंध्यवासिनी देवी का दर्शन व पूजन किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा