आयकर दाताओं को मिली बड़ी राहत सालाना 12 लाख रुपये तक व्यक्तिगत आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा – ज्ञान प्रकाश शुक्ला

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत कार्यालय में बजट 2025 पर हुई चर्चा।

एमएसएमई के लिए लोन गारंटी बढ़ाकर 10 करोड़ कराने के लिए कुल डेढ़ लाख करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है – राजेश कुमार सिंह। 

बजट में खिलौना उद्योग लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है जो छोटे उद्यमियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा – राजेश कुमार सिंह।

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के कबीर चौरा स्थित कार्यालय में बजट 2025 पर चर्चा हुई | इस बजट के माध्यम से वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित किया है यह निर्धन,युवा,अन्नदाता ( किसान)महिला शक्ति पर केंद्रीय जन उपकारी बजट है ज्ञान प्रकाश शुक्ला ( पूर्व अध्यक्ष इन्कम टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी) मुख्य अतिथि ने बताया कि आज के बजट मे आयकर दाताओं को बड़ी राहत मिली है सालाना 12 लाख रुपये तक व्यक्तिगत आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा 25 लाख की आय पर आयकरदाताओं पूर्व की तुलना में 1 लाख 10 हजार टैक्स कम देना होगा |

 

राजीव कुमार श्रीवास्तव ( पूर्व सचिव इन्कम टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी) ने बताया कि करदाताओं को राहत प्रदान करते हुए विभिन्न श्रोतों पर टीडीएस की सीमा बढ़ाई गई है | राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने कहा कि एमएसएमई के लिए लोन गारंटी बढ़ाकर 10 करोड़ कराने के लिए कुल डेढ़ लाख करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है इसके साथ खिलौना उद्योग लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है जो छोटे उद्यमियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा | भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक 100 वीगा वाट नाभिकीय ऊर्जा का लक्ष्य सरकार की उच्च सोच को दर्शाती है,दलहन, कपास,तिलहन की पैदावार के लिए विशेष पैकेज तथा किसान क्रेडिट कार्ड पांच लाख सीमा अन्न दाता को लाभ पहुंचाने वाली सोच है |

 

बजट पर चर्चा के दौरान ज्योति शंकर मिश्रा, दिलीप गुप्ता, आदित्य प्रकाश शुक्ला, डॉ आशुतोष, सत्यप्रकाश शुक्ला, आनंद वर्मन, मनीष चौबे, आलोक डूबे, सूरज पटेल, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, राजेश कुमार सिंह ने भाग लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत