वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस सीमा 50,000 से बढ़ाकर 1,00,000 की गई – अशोक जायसवाल

वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस सीमा 50,000 से बढ़ाकर 1,00,000 की गई – अशोक जायसवाल 

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :– महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी के महामंत्री अशोक जायसवाल ने बताया की केंद्रीय बजट 2025-26 एक फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में मध्यम वर्ग के लिए व्यक्तिगत आयकर में सुधार कर नीतियों,खर्च की प्राथमिकताओं और सब्सिडी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया गया है | इस ऐतिहासिक घोषणा में वित्तमंत्री ने बताया कि बारह लाख रुपये तक की आय कर-मुक्त होगी यदि व्यक्ति के पास विशेष ब्याज आय नहीं है वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस सीमा 50,000 से बढ़ाकर 1,00,000 की गई | किराए पर टीडीएस की सीमा 2.4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख की गई अपडेटेड रिटर्न” की समय सीमा 2 वर्षों से बढ़ाकर 4 वर्ष किए जाने का महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया |

 

आज के केंद्रीय बजट 2025 की घोषणा पर अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कहा कि इस बजट का एक प्रमुख हाइलाइट आयकर छूट सीमा में वृद्धि है जो इसे एक ‘उपभोग- आधारित’ बजट बनाता है जिसका उद्देश्य खर्च को बढ़ावा देना है पिछली दो तिमाहियों में आर्थिक विस्तार सुस्‍त होने के साथ,घोषित किए गए उपायों का उद्देश्य मोमेंटम को फिर से बढ़ाना है |

 

महामंत्री अशोक जायसवाल ने कहा की पर्सनल इनकम टैक्‍स में एक बड़ी राहत पेश की गई है जिससे बारह लाख रुपये तक की इनकम वाले इनडिविजुअल का टैक्‍स जीरो हो जाएगा किन्तु आनलाइन मार्केटिंग के कारण छोटे छोटे व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा न कर पाने के कारण देश के खुदरा एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों को हो रहे नुकसान से कोई राहत नहीं मिली, सरकार का पूरा जोर लोकल फॉर वोकल पर है ऐसे में ऑनलाइन से मध्यम व खुदरा व्यापार को सुरक्षा देने की कोई ऐलान नहीं किया गया जिससे लोगो में निराशा हुई है उम्मीद है की सरकार पुनः इस ओर विचार करेगी |

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने बजट को उद्योगी एवं व्यापारियों के लिए फायदेमंद बताया एवं कहा कि

एमएसएमई (माइक्रो,स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेस) भारत के विकास का दूसरा बड़ा इंजन है जो देश के 45 प्रतिशत निर्यात में योगदान देता है एमएसएमई को और मजबूत बनाने के लिए सरकार ने कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड्स शुरू किए हैं ताकि फाइनेंस की सुविधा आसान हो गया जो स्वागत योग्य है |

 

उपाध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया ने सरकार ने MSMEs के लिए निवेश और टर्नओवर सीमा को भी बढ़ाने का फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी विकास दर 2.5 गुना और टर्नओवर 2 गुना तक बढ़ाया जा सकेगा इससे छोटे व्यवसायों को नई ऊंचाइयां छूने में मदद मिलेगी ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा