संदिग्ध परिस्थिति में घर से बीस किलो मीटर दूर मिला कार चालक का शव

मिर्जामुराद। हरपुर गांव (मिर्जामुराद) में रिंग रोड के सर्विस रोड के किनारे चाय पान की दुकान के पास मड़ई में रखे तखत पर रविवार की सुबह एक युवक मृत अवस्था में पड़ा रहा सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो देखा एक शव पड़ा जिसके बाद दुकानदार हरपुर गांव निवासी रमेश राजभर ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया।ग्राम प्रधान हरपुर शिवकुमार ने शव की सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी सचिन पटेल ने सूचना देकर मौके पर फिंगरप्रिंट को बुलाकर जांच करवाने के बाद। शव का फ़ोटो खिंच नेट के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुपो पर वायरल किया तो शव की पहचान शिवपुर थानांतर्गत भुसोला (कादीचक) निवासी काशीनाथ कश्यप पुत्र बांकेलाल उम्र (47) वर्ष के रूप में हुआ।चोलापुर थाना क्षेत्र के दशनीपुर ग्राम प्रधान शैलेन्द्र कुमार पटेल ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दिया।सूचना पर पहुंचे मृतक के साले मनोज कश्यप ने शव का पहचान कर अपने बहन को सूचना दिया।

साले मनोज ने बताया कि शनिवार को बारह बजे जीजा एक शादी में बाबतपुर जाने को कहकर घर से निकले थे।लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचे तो बहन के साथ हम लोग रात में काफी खोजबीन किये सुबह सूचना मिली कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हरपुर रिंग रोड के पास मृतक अवस्था में शव मिला है।मृतक की पत्नी शव के पास पहुंचकर लिपिट कर दहाड़ मारकर रोने लगी।मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और मूल रूप से बड़ागांव थाना क्षेत्र के भिखारीपुर (साधौगंज) का निवासी था।कुछ सालों से ससुराल में ज़मीन लेकर घर बनवाकर परिवार के साथ रह रहा था।

मृतक को एक पुत्र अनुराग व दो पुत्री सुंन्या व वैष्णवी बताई गई।मृतक कुछ माह से खुद का स्विफ्ट कार लेकर चलाता था।मृतक की पत्नी माया कश्यप हरहुआ ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट पर कार्यरत है।इस बाबत चौकी प्रभारी खजुरी सचिन पटेल ने बताया कि मृतक के पत्नी से पोस्टमार्टम के लिये तहरीर ले लिया गया है पोस्टमार्टम के बाद ही कन्फर्म होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।वही परिजनों का कहना रहा कि शादी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन ये घर से बीस किलोमीटर दूर दूसरे रास्ते पर कैसे पहुँचे परिजनों ने जहर देकर हत्या की आशंका जताया ।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी