हिन्दू राष्ट्र रक्षक राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी की 1016वीं जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई।

हिन्दू राष्ट्र रक्षक महाराजा सुहेलदेव जी की 1016वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

वाराणसी: हिन्दू राष्ट्र रक्षक राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी की 1016वीं जयंती नेशनल इक्वल पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, भरालाई शिवपुर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिलामंच दीदी वंदना सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए।

 

इस दौरान शशिप्रताप सिंह ने भी महाराजा सुहेलदेव जी को नमन किया और कहा कि वे हिंदू राष्ट्र के रक्षक के रूप में देश की माँ-बहनों की सुरक्षा के लिए अपनी छोटी सेना के बावजूद लाखों आतताइयों को अपने राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं करने देने में सफल रहे। उन्होंने यह भी कहा कि महाराजा सुहेलदेव जी को किसी जाति से जोड़कर देखना गलत है। वे समृद्ध हिंदुस्तान के लिए एक अलग पहचान थे, लेकिन कुछ जातियों के लोग उनके नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करके उनका अपमान कर रहे हैं। यह राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है, जो कि अशोभनीय है।

 

प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने भी अपनी बात रखी और कहा कि जिस राजा ने 21 अन्य राजाओं के साथ मिलकर आतताइयों को पराजित किया, आज उसी राजा को अपनी जाति से जोड़कर उनका सम्मान घटाया जा रहा है। वे राजा साहब को साल में एक दिन याद करते हैं, जबकि उनके बताए मार्ग से उल्टा काम करते हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे: रवि सिंह पटेल, जितेंद्र पटेल, राजू पटेल, सतेंद्र सिंह, सूरज यादव, दिनेश पटेल, अरविंद सिंह, सुमन सिंह, सरिता सिंह, सोनू लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन