सामान्य व्यक्ति भी अपने हाथों से मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा कर सकता है – नयन जी महाराज 

सामान्य व्यक्ति भी अपने हाथों से मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा कर सकता है – नयन जी महाराज 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:– नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व शिव महापुराण का रविवार को चतुर्थ दिवस हो गया मां अष्टभुजा मंदिर के प्रांगण में शतचंडी महायज्ञ प्रातःसे सांयकाल 4 बजे तक निरंतर चल रहा हैं वही रामलीला मैदान में शाम 4:00 बजे से रात्रि के 7:00 बजे तक शिव महापुराण की कथा साथ-साथ चल रही है | शतचंडी महायज्ञ में कर्मकांडी विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण द्वारा विधि विधान से महायज्ञ चल रहा है इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष व मां शतचंडी के जयकारे से पुरा माहौल गुंजयमान हो उठा | यज्ञाचार्य पंडित हरिकेश पांडेय के साथ अन्य आठ कर्मकांडी विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के महायज्ञ चल रहा है |

कथा में पूज्य कृष्ण नयन जी महाराज श्री ने शिवलिंग पूजन कैसे करें इस विषय में प्रवचन बताया और कहा कि संसार में निर्मित शिवलिंगों में पार्थिव शिवलिंग सर्वश्रेष्ठ है | सामान्य व्यक्ति भी अपने हाथों से मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा कर सकता है इसीलिए यह पार्थिव शिवलिंग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है उसके बाद कथा में नयन जी महाराज ने कहा कि शिव मंदिर में दीपक प्रज्वल का भी बड़ा महत्व बताया जो व्यक्ति स्वयं भगवान शिव के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करता है उसके जीवन में लक्ष्मी स्थिर हो जाती है |

आगे कहा कि उसके जीवन की दरिद्रता नष्ट हो जाती है और मां महालक्ष्मी की अत्यंत कृपा उस पर होती है इसी संबंध में नयन जी महाराज ने शिव महापुराण के अंतर्गत गुणनिधि के चरित्र का श्रवण जनमानस को कराते हुए दीप प्रज्वलन का महत्व बताया | आगे कहा कि हम भगवान शंकर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करते हुए,भगवान शंकर से प्रार्थना करें की जैसे मेरे द्वारा प्रज्वलित इस दीपक के द्वारा हे प्रभु आपके मंदिर में जैसे प्रकाश हुआ है उसी प्रकार से आप भी हमारे जिवन ज्ञान का दीपक मेरे अंतःकरण में प्रज्वलित करें जिससे मेरा जीवन प्रकाशन हो जाए संपूर्ण संसार प्रकाश में हो जाए और ज्ञान का प्रकाश मुझ में मेरे जीवन के साथ साथ संपूर्ण संसार में फैल जाए ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा