कुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में वटुकों का उपनयन संस्कार एवं दिव्य भंडारा

कुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में वटुकों का उपनयन संस्कार एवं दिव्य भंडारा

प्रयागराज : महर्षि अच्युतानंद आश्रम सेवा संस्थान के द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर वटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ, इसके बाद यज्ञ हवन इत्यादि कार्यक्रम हुए, और अंत में दिव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

डॉ. नरेंद्र नाथ व्यास गुरुजी के निर्देशन में शिव शक्ति धाम के पीठाधीश्वर आचार्य पंकज जी महाराज द्वारा कार्यक्रम का सम्पूर्ण आयोजन किया गया। इसी अवसर पर स्वामी योगानंद आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी जगदीशानंद जी से दीक्षा प्राप्त कर उनके शिष्य जयानंद जी का पट्टाभिषेक भी हुआ।

इस शुभ अवसर पर डॉ. नरेंद्र नाथ व्यास जी ने चादर ओढ़ाकर जयानंद जी का सम्मान किया और 51 वटुकों को ऊनी वस्त्र दान किए।

कार्यक्रम में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आदि नाथ जी ने गंगा और यमुना के वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराया और गंगा की निर्मलता तथा अविरलता को बनाए रखने हेतु प्रधानमंत्री की योजनाओं – प्लगिंग ड्राइव, प्लास्टिक उन्मूलन, वातावरणीय पादप रोपण और जैवउपचार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गंगा टास्क फोर्स और गंगा समग्र के योगदान को सराहा।

गंगा विचार मंच प्रयागराज के संयोजक राजेश शर्मा ने गंगा स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए सभी उपस्थित लोगों से इस दिशा में संकल्प लिया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था, बल्कि पर्यावरणीय और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा