समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष विवेक कहार ने जलकल महाप्रबंधक विभाग कार्यालय में जलजमाव व दूषित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ दिया धरना,महाप्रबंधक कों सौंपा ज्ञापन

एक सप्ताह में वहां की समस्या हल नहीं होती है तो हम लोग नगर आयुक्त व महापौर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे – विवेक कहार 

 

हम लोगों का दूषित पानी व जलजमाव के कारण जीना दुर्लभ हो गया है ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है – आरती देवी 

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :– रामनगर जोन के वार्ड तेरह रास्तापुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी जलजमाव व दूषित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष विवेक कहार के नेतृत्व में भेलूपुर चौराहा से जलकल महाप्रबंधक विभाग कार्यालय भेलूपुर तक निकाला गया पैदल मार्च जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे पैदल मार्च करने के बाद सभी लोगों ने महाप्रबंधक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया | धरना देने की सूचना मिलते ही भेलूपुर थाने की पुलिस मौक़े पर पहुंची और धरना दे रहे लोगों की समस्याओं कों सुना | धरना दे रहे लोगों की समस्याओं कों सुनने के लिए कुछ घंटो तक कोई भी जलकल विभाग के अधिकारी मौक़े से उपस्थित नहीं हुए जिससे की सभी लोगों ने अपनी मांगो कों लेकर धरना प्रदर्शन कों जारी रखा |

 

धरना प्रदर्शन में बैठे विवेक कहार ने बताया की रास्तापुर के निवासियों के साथ पिछले दिनों जोनल अधिकारी को भी अवगत कराया गया था व धरना प्रदर्शन किया गया था लेकिन कोई कार्यवाई नहीं की गई इससे उस क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से जनता भयभीत हैं | कई लोगों को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा है धरना प्रदर्शन में नगर आयुक्त व महापौर वाराणसी के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई |

 

विवेक कहार ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी तुगलकी फरमान जारी कर रहे है और लूटपाट में व्यस्त हैं उनको जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है | धरना में बैठी आरती देवी ने कहा कि हम लोगों का दूषित पानी व जलजमाव के कारण जीना दुर्लभ हो गया है ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है | महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह में वहां की समस्या हल नहीं होती है तो हम लोग नगर आयुक्त व महापौर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे यदि उस क्षेत्र में किसी प्रकार की जानमाल की हानि होगी तो नगर निगम के अधिकारी जिम्मेदार होंगे |

 

धरना प्रदर्शन समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ वाराणसी महानगर अध्यक्ष विवेक कहार,मनीष यादव, सूरज बिंद,आरती देवी,अजगरी,आसमा बेगम,सुशीला देवी, मोनी अन्नू मौर्या,पूनम,आशा,सोनी मौर्या, हिमांशु,प्रियांशु रावत,आदर्श कुमार आदि लोग शामिल थे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल