थाना सिगरा पुलिस द्वारा चोरी की बुलेट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी– पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु०अ०सं० 349/2023 धारा 41/411 IPC थाना सिगरा कमि० वाराणसी व मु0अ0सं0- 065/23 अन्तर्गत धारा 379 IPC थाना ओबरा जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित अभियुक्त अभिजीत सोनकर पुत्र केशव सोनकर, निवासी D 57/58, C2 कस्तूरबा नगर थाना सिगरा जनपद वाराणसी औसत उम्र 26 वर्ष को अकाशवाणी तिराहा सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से समय करीब 20.45 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- उ०नि० अरुण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी नगर निगम थाना सिगरा कमि० वाराणसी मय हमराह उ0नि0 विकास पाण्डेय, उ0नि0 संदीप कुमार सिंह व फैंटम 29A के कर्मचारीगण का0 जयप्रकाश व का० नीलेश कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी के देखभाल क्षेत्र व तलाश संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम मे चौकी नगर निगम क्षेत्र में अकाशवाणी तिराहा सिगरा पर मामूर होकर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनो / व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तभी थाना स्थानीय कार्यालय द्वारा जरिये दूरभाष सूचना दिया गया कि थाना स्थानीय कार्यालय को सूचनाकर्ता रविप्रकाश भारती पुत्र रामपति राम निवासी बिल्ली मारकुण्डी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र मोनं0 9919927927 के द्वारा सूचित किया गया है कि शिकायतकर्ता का वाहन रायल इनफिल्ड मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या UP 64 AE 1818 दिनांक 29.03.2023 को ओबरा सोनभद्र से चोरी हो गया था जिसके सम्बन्ध में थाना ओबरा जनपद सोनभद्र में मुअसं 0065/23, अन्तर्गत धारा 379 IPC दिनांक 30.03.2023 को पंजीकृत कराया हूँ। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने चोरी गये मोटरसाइकिल रायल इनफिल्ड रजिस्ट्रेशन संख्या UP 64 AE 1818 को सिगरा चौराहा से आकाशवाणी तिराहे की तरफ जाते हुए देखा है जिसको लगभग 25 वर्षीय चालक, जिसके चेहरे पर दाढी है व ग्रे- ब्लैक रंग का स्वेटर पहना हुआ चलाते हुए जा रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर सिगरा चौराहे से आने वाले सभी रायल इनफिल्ड मोटर साइकिल व चालक को सजगता से चेक करने लगे तभी थोड़ी देर बाद रायल इन फिल्ड मोटर साइकिल से एक सवार आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया गया लेकिन मोटर साइकिल चालक रोड के बगल से भागने का प्रयास किया लेकिन हमराही पुलिस कर्मियों की मदद से घेर धारकर पकड़ लिया गया।

मोटरसाइकिल चालक नाम पूछने पर अभिजीत सोनकर पुत्र केशव सोनकर, उम्र करीब 26 वर्ष निवासी D 57/58, C-2 कस्तूरबा नगर थाना सिगरा जनपद वाराणसी बता रहा है व भागने का कारण पुछने पर बता रहा है कि साहब यह मोटरसाइकिल चोरी का है इसलिए आप लोगो को देखकर में डर गया था और भागने का प्रयास किया उक्त के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछतांछ विवरण अभियुक्तः अभिजीत सोनकर पुत्र केशव सोनकर, निवासी D 57/58, C2 कस्तूरबा नगर थाना सिगरा जनपद वाराणसी पूछने पर बता रहा है कि आशीष सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी इंग्लिशिया लाइन चौराहा थाना सिगरा मोबाइल नं0-8957300181 व रोहित निवासी अज्ञात मोबाइल न0-8707737760 मेरे दोस्त है। दोनो चोरी कर गाडियो की खरीद फरोख्त करते है।

इन्होने ही मुझे बताया कि तुम्हे चोरी की बुलेट सस्ते में मिल जायेगी हम लोग उसे रंगवा कर तुम्हे देगे पुलिस को पता नही चलेगा तो मेरे द्वारा उनसे चोरी की बुलेट गाडी छ माह पहले तीस हजार रुपये में उनसे खरीद कर बुलेट चला रहा था मैने सात हजार रुपये आशीष के खाते में अपने भाई अभिषेक सोनकर के यूपीआई के माध्यम से भेजे थे बाकी की पैसे कैस दिया था। कल दिनांक 03.12.23 को मैं अपने काम से जा रहा था कि आप लोगो ने मुझे पकड लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम