माँ सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब मुकीमगंज में पहुँचे राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू गुरु ने माता का लिया आशीर्वाद

क्लब द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया, प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 

 

वाराणसी। सदर मुहाल स्थित मुकीमगंज में माँ सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में माँ सरस्वती पूजनोत्स्व का आयोजन किया गया । क्लब द्वारा आकर्षण पंडाल निर्माण कर माँ सरस्वती के प्रतिमा को स्थापित कर सोमवार को माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी । वही उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने भी पहुंच माँ सरस्वती का आशीर्वाद लिया पूजा स्थल पहुंचने पर क्लब व क्लब के सदस्यों द्वारा हर हर महादेव का उद्धघोष कर स्वागत किया ।

क्लब के सचिव रितिक जायसवाल सानू ने तिलक व माल्यार्पण और अंगवस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत किया जिसके बाद राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने माता सरस्वती के प्रतिमा को माला पहनाकर माँ का आशीर्वाद भी लिया । प्रतिमा स्थल पर राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु के साथ पार्षद जितेंद्र कुशवाहा संजय मिश्रा संतोष सैनी पापे शर्मा संदीप गुप्ता ने भी माता का आशीर्वाद लिया।

क्लब के सदस्यों द्वारा प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वही क्लब के द्वारा भंडारे का भी आयोजन मंगलवार को किया कराया गया था जिसमे क्लब के सदस्यों द्वारा लोगो को प्रसाद वितरण किया गया ।

क्लब के सचिव रितिक जायसवाल सानू ने बताया की क्लब द्वारा मूर्ति विसर्जन अगले दिन बुधवार को किया जाएगा मुर्ति विसर्जन प्रतिमा स्थल सदर मुहाल मुकीमगंज होते हुए प्रहलादघाट से होकर परम्परागत रास्ते होते हुए मंदाकिनी सरोवर कम्पनी बाग को जायेगी। क्लब के सदस्यों में तारकेश्वर गुप्ता, गुड्डू, प्रतीक जायसवाल, सागर गुप्ता, शिवम, प्रशांत गुप्ता जेपी, उत्कर्ष जायसवाल जानू, अक्षत जायसवाल पियूष जायसवाल, अनुप जायसवाल, मुकेश जायसवाल, सागर जायसवाल सहित क्लब के सभी सदस्यगण और क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी