जगदीश यादव की हत्या का आरोपी चौबेपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार 

जगदीश यादव की हत्या का आरोपी चौबेपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार 

 

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरा कला के निवासी किशन यादव द्वारा चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जगदीश यादव की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

घटना के अनुसार, 3 फरवरी 2025 को किशन यादव ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके चाचा जगदीश यादव की हत्या कर दी और उनके शव को चुनाडीह रोड के किनारे फेंक दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजू यादव पुत्र बाढ़ू यादव जो कि मिलकोपुर अंडरपास के पास भागने की कोशिश कर रहा है।

सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर राजू यादव (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक जगदीश यादव उसका पुराना दोस्त था और दोनों के बीच कुछ पैसों को लेकर विवाद था।

 

राजू यादव ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के कान की बालियां जगदीश यादव को दी थीं और बदले में ₹3000 लिए थे। कुछ दिन पहले, जगदीश ने ₹3200 दिए थे, लेकिन उसी दिन उसने राजू का सामान वापस नहीं किया। 2 फरवरी 2025 को जगदीश ने उसे अपने दुकान पर बुलाया और जब वह वहां गया, तो उसने उसे कुछ खाने-पीने के लिए दिया। इसके बाद दोनों एक ऑटो (नंबर यूपी 65 एट 0422) में बैठकर पोखर के पास पहुंचे, जहां दीपू यादव भी आगया फिर दीपू और जगदीश शराब की दुकान पर बिक्सी और बीयर खरीदें हम लोग पोखर के पास शराब पीना शुरू कर दिए दीपू बियर पीकर चला गया मैं और जगदीश काफी शराब पी लिए थे

राजू यादव और दीपू दोनों शराब पीने के बाद नशे में थे। नशे की हालत में जगदीश ने उसे गाली देना शुरू कर दिया, जिससे गुस्से में आकर राजू ने उसका गला दबा दिया। 10 मिनट बाद जब उसने जगदीश को छोड़ा, तो वह अचेत हो चुका था। राजू यादव ने यह समझा कि जगदीश मर चुका है, इसलिए उसने उसे रोड के किनारे फेंककर वहां से भाग गए।

 

पुलिस ने आरोपी राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले की और गहनता से जांच कर रही है

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट