तीस हजार रूपये क़र्ज़ चुकाने के लिए युवक ने रचा अपहरण का नाटक चौबेपुर पुलिस रही हलकान, तीनों को भेजा हवालात  

तीस हजार रूपये क़र्ज़ चुकाने के लिए युवक ने रचा अपहरण का नाटक चौबेपुर पुलिस रही हलकान, तीनों को भेजा हवालात

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के कुकुढ़ाँ गांँव के शेख सैफ पुत्र असरफ घर से भगतुआ बाजार में बाल कटवाने आया था। दुकान में भीड़ थी तो मोबाइल के दुकान पर पहुंँचा वहांँ 5 हजार रूपए में अपनी मोबाईल बेंचने लगा। जब दुकानदार ने नहीं लिया तो दुसरे के दुकान पर एक हजार रूपए की छोटी मोबाइल लेकर जाकर अपनी मोबाइल बेंच दिया। फिर आटो पकड़ कर वाराणसी जंक्शन पहुंँचा ।

वहांँ से अपने साथी राकेश यादव निवासी अंबा चौबेपुर को बताया कि मेरे पिता जी को बता दो मुझे 4 लोग स्कार्पियो में ले जाकर मार-पीट कर बलुआघाट की ओर ले जा रहे हैं। इतना कहने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक टून्नू सिंह, उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, जाल्हूपुर चौकी प्रभारी लल्लन सिंह के साथ टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी। वह ट्रेन से पकड़ कर बलिया सुरेमनपुर स्टेशन पहुंँचा शुक्रवार की रात किसी के मोबाइल फोन से पिता को फोनकर कर बताया कि मुझे बदमाश पकड़ कर ले जा रहे थे ।भाग कर स्टेशन पहुंँचा हूंँ, मुझे डर लग रहा है।

उसके पिता ने पुलिस को बताया तो पुलिस ने उक्त नंबर पर संपर्क कर उसके संबंध में जानकारी दी गई। उसको साथ आने के लिए कहा गया। उस व्यक्ति ने शेख सैफ को वरूणा ट्रेन से औड़िहार जंक्शन पहुंँचा। वहांँ चौबेपुर की पुलिस टीम अपहृता को साथ ले आई ।पूछताछ में बताया कि मैं विशाल यादव पुत्र कन्हैया यादव ग्राम अंबा थाना चौबेपुर से 30 हजार रूपया उधार लिया था ।

उसी रूपए को वह मांग रहे थे,और दबाव डाल रहे थे, उसी डर की वजह से अपहरण का नाटक रचा । प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अपहरण का नाटक रचने वाले शेख सैफ, साथी विशाल यादव, राकेश यादव तीनों निवासी अंबा चौबेपुर वाराणसी साजिश में शामिल को जेल भेज दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा