डम्फर ने बाइक सवार युवक को रौंदा मौके पर हुयी दर्दनाक मौत

डम्फर ने बाइक सवार युवक को रौंदा मौके पर हुयी दर्दनाक मौत 

चौबेपुर (चिरईगांँव) गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजनपुर निवासी सत्येन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश उम्र 22 वर्ष शनिवार को वाराणसी में चिकित्सक को दिखानें बाइक से वाराणसी जा रहा था दोपहर 12 बजे जैसे ही स्वर्वेद महामंदिर धाम के सामने पहुंँचा आगे चल रहे डम्फर से पास लेनें के चक्कर में उसके नीचे आ गया।

डम्पर उसे रौंदता हुआ भाग निकला जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मोबाइल से ईयर‌फोन लगाया था। लौगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को फोन पर दी। थोड़ी ही देर में चिरईगांँव चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंँचे और मृतक के शव को अपनें कब्जे ले लिया।

मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी गई । घंटे भर में मृतक के परिजन भी आ गये। पुलिस ने रिश्ते में मृतक के चाचा नन्दलाल कुमार पुत्र पुन्नू राम निवासी गैबीपुर थाना सैदपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मृतक के परिजनों के अनुसार वह गाजीपुर के एक पी.जी. कॉलेज में स्नातक का छात्र बताया गया। इधर तीन चार दिन से पेट दर्द की शिकायत रही जिसके लिये वह वाराणसी के किसी परिचित चिकित्सक को दिखाने जा रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था, बड़ा भाई प्रदुम्न कहीं बाहर नौकरी करता है। जबकि पिता ओमप्रकाश मजदूरी करते हैं।

घटना की जानकारी पर मांँ चन्दा देवी व एक छोटी बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। दोनों भाइयों में से किसी की शादी नहीं हुई है। वह़ी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम