ग्रापए के 30 पत्रकारों ने थामा पत्रकार प्रेस क्लब का दामन

पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष को बाबा विश्वनाथ की प्रतिमा के साथ अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित 

 

पीपीसी के जिला महासचिव बने देवमणि, व सदर तहसील अध्यक्ष के पद अमित का हुआ मनोनयन

 

 

वाराणसी।पत्रकार प्रेस क्लब की एक बैठक रविवार को जिले के चोलापुर क्षेत्र में स्थित जय श्री बाग में आयोजित की गयी।पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक की उपस्थिति में ग्रापए के लगभग दो दर्जन तथा सात अन्य संगठनों के पत्रकार साथियों ने पत्रकार प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण की। यानी कुल 30 पत्रकारों ने रविवार को आहूत पत्रकार प्रेस क्लब की बैठक में सदस्यता ग्रहण किया।

इस दौरान उपस्थित पत्रकारों सम्बोधित करते हुए पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि देश के चौथे स्तम्भ को मजबूत करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है और इस दायित्व को निभाने में जो भी बाधाएं आयेंगी उसे उखाड़ फेंकने की क्षमता पत्रकार प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों में है।उन्होंने कहा कि अपने संगठन के पत्रकार साथियों के दम पर हम हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

इस दौरान पीपीसी के प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह,पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे,जिलाध्यक्ष पवन पाण्डेय ने भी विचार ब्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वाले पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन में एकता बनाये रखने की अपील की। इस दौरान पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने देवमणि त्रिपाठी को पीपीसी वाराणसी का जिला महासचिव व अमित वर्मा को वाराणसी सदर तहसील का अध्यक्ष अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान गिरीश त्रिपाठी, इंद्र बहादुर सिंह, राजेश वर्मा, राहुल सोनी, महेश यादव, जितेंद्र यादव, अतुल सोनी, ओंकार नाथ, जन्मेजय सिंह, सौरभ रघुवशी, सहदेव तिवारी, विशाल चौबे, देवेंद्र सिंह, अमित श्रीवास्तव, अमित चौहान, दिलीप मिश्रा, पंकज तिवारी, अंकित गुप्ता, दुर्गेश यादव, आलोक चौहान, शुभम प्रताप सिंह, औरंगजेब खान, बृजेश मिश्रा सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट