तमिलनाडु से आए पेशेवर और उद्यमी समूह के लोगों को बनारस स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत 

तमिलनाडु से आए पेशेवर और उद्यमी समूह के लोगों को बनारस स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत 

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- काशी तमिल संगमम के तीसरे चरण में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से पेशेवर और उद्यमी समूह पहुंचा जहां उनका भव्य स्वागत हुआ | समूह के लोगों का तिलक लगाकर और फूलों की माला पहनाकर ढोल नगाणों के साथ बनारस रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया और उन पर पुष्प वर्षा भी की गई जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने स्वागत समारोह की आगवानी की |

गौरतलब है कि काशी तमिल संगमम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत,श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के साकार करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इसका आयोजन कर रहा है तमिलनाडु से आया यह दल चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेगा और उत्तर प्रदेश की संस्कृति से रुबरु होगा |

चार दिनों में सभी डेलिगेट्स काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर,नमो घाट,रामनगर,बीएचयू इसके अलावा हनुमान घाट स्थित सुब्रमण्यम भारतीजी के आवास पर भी जाएगा | एकेडमिक कार्यक्रम के बाद सभी डेलिगेट्स महाकुंभ स्नान के लिए जायेगे फिर वहां से अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे वहां से लौटकर बनारस स्टेशन से तमिलनाडु रवाना होंगे‌ |

बनारस स्टेशन पर आया समूह काफी प्रफुल्ल मुद्रा में अभिवादन स्वीकार कर रहा था साथ ही काशी नगरी में आकर काफी प्रफुल्लित नजर आ रहा है जहां एक तरफ वणक्कम काशी की आवाज चारों तरफ गूंज रही थी वहीं ढोल नगाड़ों के बीच समूह प्रफुल्लित नजर आ रहा था | काशी तमिल संगमम का यह तीसरा आयोजन भी काशी वासियों के लिए आनंदित करने वाला साबित हो रहा है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी