दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज, कोर्ट ने वरिष्ठ अधिकारियों से तलब की आख्या 

दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज, कोर्ट ने वरिष्ठ अधिकारियों से तलब की आख्या 

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- गाली देने का विरोध करने पर दरोगा प्रभाकर सिंह व दो सिपाहियों अतहर जमा खां एवं मिथिलेश यादव के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र को दर्ज रजिस्टर करने के साथ ही अदालत ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से आख्या तलब की है अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 24 फरवरी नियत की है |

प्रकरण के अनुसार बर्थराकला, चौबेपुर निवासी कौशल कुमार यादव ने अपने अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव व चंद्रबली पटेल के जरिए अदालत में बीएनएनएस की धारा 175(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था | आरोप था कि वादी 28 जनवरी 2025 को अपनी ट्रक को लेकर अपने घर आ रहा था इस दौरान कैथी टोल प्लाजा के पास बड़े वाहनों को रोक दिए जाने के कारण वह अपनी ट्रक को वही सड़क किनारे खड़ी कर दिया और ट्रक की देखरेख करने के लिए वहीं पास में बैठ गया | इस बीच दरोगा प्रभाकर सिंह व दो सिपाहियों अतहर जमा खां एवं मिथिलेश यादव वहां पहुंचे और उसे गलियां देने लगे इस पर उसने विरोध करते हुए शहर में न जाकर अपने घर बर्थराकला, चौबेपुर जाने देने की अनुमति मांगी |

इस पर पुलिसकर्मी भड़क गए और उसे पुनः गालियां देते हुए लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारने-पीटने लगे पिटाई से लहूलुहान होने के बाद उसी हालत में पुलिस वाले उसे उठाकर थाने ले आए और अगले दिन उसका चालान कर दिया |

जमानत पर छूटने के बाद उसने अपना उपचार और मेडिकल मुआयना शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में कराया, जहां एक्सरे कराने पर चिकित्सकों ने बताया कि उसके हाथ की हड्डी टूट गई है जिसके बाद उसने पुलिसकर्मियों के अमानवीय व कानून के खिलाफ किए गए अपराध के बाबत उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उसने अदालत की शरण ली ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी