ग्रापए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नें फुटबॉल टूर्नामेंट के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का किया शुभारंभ

ग्रापए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नें फुटबॉल टूर्नामेंट के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का किया शुभारंभ

सुखपुरा (बलिया) संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में पुलवामा हमले में बलिदानीं जवानों की स्मृति में चल रहे अंतर्जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को पहले सेमी फाइनल में छपरा व महेन गाजीपुर के बीच मैच खेला गया।छपरा ने गाजीपुर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के पहले हाफ के 22 वें मिनट में छपरा के चंदन नें मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दिया।

पहले हाफ में गोल उतारनें का प्रयास गाजीपुर के खिलाड़ियों ने किया। लेकिन कामयाब नहीं हो सके। दूसरे हाफ के आखिरी मिनटों में छपरा के चंदन ने एक और गोल कर अपनी टीम को 2-0 से विजई बना दिया। वैसे दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।चंदन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि ग्रापए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार व विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच के रेफरी वीरेंद्र सिंह अकेला, राजू राय और अजीत सिंह रहे, जबकि कमेंट्री राणा सिंह, अमित कुमार ने किया।आयोजक संगम यादव, पंकज सिंह, कामेश्वर प्रसाद, सिद्धार्थ सिंह, पंचानंद यादव, आकाश, अंजय, सैफ, अभिषेक, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज