जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में डीसीसी/ डीएलआरसी की बैठक हुई आयोजित।  

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में डीसीसी/ डीएलआरसी की बैठक हुई आयोजित।

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

सुलतानपुर / जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्‍यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में डीसीसी/ डीएलआरसी की बैठक कलेक्‍ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

उक्त बैठक में वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्‍यमंत्री युवा स्‍वरोजगार योजना, मुख्‍यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद- एक उत्‍पाद योजना, पीएमईजीपी योजना, पीएमएफएमई योजना, ऋण जमानुपात, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्‍टैण्‍डअप इण्डिया योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम स्‍वनिधि योजना, डे-एनआरएलएम योजना की प्रगति एवं बड़ौदा यू०पी० बैंक की महाराजगंज, प्रतापगंज, कयामुद्दीनपुर, धम्‍मौर व चीनिमिल शाखा के भवन उसी राजस्‍व ग्राम में स्‍थानान्‍तरित करने सहित अन्‍य बिन्‍दुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र, इण्डियन ओवरसीज बैंक, एयू स्‍मॉल फाइनेंस बैंक(फिनकेयर स्‍मॉल फाइनेंस बैंक) एवं सुलतानपुर जिला सहकारी बैंक लि० द्वारा प्रतिभाग नही किये जाने पर स्‍पष्‍टीकरण जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।* मुख्‍यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में भारतीय स्‍टेट बैंक-71, बैंक ऑफ बड़ौदा-43, बड़ौदा यूपी बैंक-42 एवं इण्डियन बैंक-31 ऋण आवेदन लंबित रहने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा गंभीरता से लिया गया एवं अन्‍य बैंकों से इस योजना में आपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद-सुलतानपुर के बैंकों हेतु वार्षिक ऋण योजनान्‍तर्गत वित्‍तीय वर्ष 2026-27 में रुपये 3500 करोड़ का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    मछलीशहर ब्लॉक से ताजुद्दीनपुर तक निकाली गई जागरूकता रैली, नागरिकों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मछलीशहर (जौनपुर)। भारतीय संविधान के मूल…

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    ऑटो में बांधकर बनाया बंधक, एक आरोपी फरार; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में बकरी चोरी की घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान