स्ट्रीट वेंडर अपना लेन देन अधिक से अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से करें – नंद गोपाल गुप्ता “नंदी”

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडरों की दैनिक आय में किया इजाफा – नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” |

(सन्तोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति वाराणसी (उ०प्र०) सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा 14 दिसम्बर 2023 गुरुवार कों परेड कोठी कैण्ट स्थित प्रताप पैलेस में फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संरक्षक अजय सिंह बॉबी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश सरकार नन्द गोपाल गुप्ता (नंदी) को बुके,अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन करते हुए काशी में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित 48000 स्ट्रीट वेंडरों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया |

सम्मान ग्रहण करते हुए कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में काशी को प्रथम स्थान दिलाने में संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति द्वारा पटरी व्यवसायियों के हित में काशी में किए जा रहे कार्यों की चर्चा सम्पूर्ण प्रदेश में हो रही है और हमें पूर्ण विश्वास है कि आगामी दिनों यह संगठन पटरी व्यवसायियों के हित में कार्य करने वाला प्रदेश का सबसे विशाल संगठन बनेगा।

साथ ही मैं अपने सभी पटरी व्यवसायी बंधुओं से अपील करता हूं कि अपना लेनदेन ज्यादा से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से स्वयं करें एवं अन्य पटरी व्यापारियों को भी जागरूक करें |मुख्य रूप से फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति सचिव अभिषेक निगम,फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह,फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा उपस्थित थे ||

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान