सुल्तानपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को छीने गए मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

सुल्तानपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को छीने गए मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

सुल्तानपुर – पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सुल्तानपुर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

 

गिरफ्तारी का विवरण: थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0 100/2025 धारा 304/317(2) बीएनएस से संबंधित घटना में छीने गए मोबाइल के साथ अभियुक्त शुभम सिंह (पुत्र चंद्रभान सिंह, निवासी दसईपुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी, उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

मामले की पृष्ठभूमि

दिनांक 14.02.2025 को पीड़िता द्वारा ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ई-एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसमें अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 304 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त शुभम सिंह का नाम सामने आया, जिसके पास से छीना गया मोबाइल रियल मी (सिल्वर रंग) और अन्य मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा, तीन अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता भी उजागर हुई, जिसके चलते धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 की बढ़ोतरी की गई। एवं गिरफ्तार अभियुक्त शुभम सिंह को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

बरामद मोबाइल का विवरण : 1. रियल मी (सिल्वर रंग) – IMEI: 8617100*92 व 8617100084 (मामले से संबंधित)

2. ओप्पो (काला रंग) – IMEI: 86966304550 व 8696630443

3. वीवो (स्काई ब्लू रंग) – IMEI: 8651310 व 8651907602

4. रेडमी (स्काई ब्लू रंग) – IMEI: 86222805350 व 86222805368

5. वीवो (स्काई ब्लू चमकीला रंग) – IMEI लॉक होने के कारण उपलब्ध नहीं।

6. वीवो (गोल्डन रंग) – IMEI लॉक होने के कारण उपलब्ध नहीं।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री श्रीकृष्ण शुक्ला, उपनिरीक्षक श्री शिवानंद यादव, कांस्टेबल रामप्रकाश यादव रहे।

 

पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई से अपराध नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती मिली है और भविष्य में भी इसी तरह अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    थाना सुरेरी क्षेत्र से गायब हुई थीं बालिकाएं, वृंदावन से सुरक्षित मिलीं   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। थाना सुरेरी क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई तीन बहनों (दो सगी…

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    माल बरामद न होने से पीड़ित परेशान, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। थाना सिकरारा क्षेत्र के महमदपुर निवासी निर्भय चौहान पुत्र लालता प्रसाद ने शराब दुकान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम