संत गाडगे जी के व्यक्तित्व व कृतित्व से समाज को सीख लेनी चाहिए – पुष्प लता

संत गाडगे जी के व्यक्तित्व व कृतित्व से समाज को सीख लेनी चाहिए – पुष्प लता

चौबेपुर (वाराणसी): चौबेपुर बाजार स्थित संत गाडगे धर्मशाला में महान संत बाबा संत गाडगे जी की जयंती प्रकाश उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुष्प लता ने कहा कि संत गाडगे जी समाज में फैली अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियों और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जन आंदोलन चलाने वाले महान संत थे। उन्होंने समाज को संगठित रहने और एक सुदृढ़ समाज की स्थापना के लिए प्रेरित किया।

धर्मशाला के कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया ने कहा कि संत गाडगे जी को स्वच्छता का जनक कहा जाता है और वे बाबा भीमराव अंबेडकर के सामाजिक गुरु थे। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार को संत गाडगे जी को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए, जैसे बाबा साहेब अंबेडकर को यह सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेचू लाल कनौजिया ने की, जबकि मंच संचालन दयाराम द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. नंदलाल, संतलाल, मुन्नालाल, शैलेंद्र, विनोद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सोनू कन्नौजिया ने संत गाडगे जी के चित्र पर माल्यार्पण कर धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा