बुद्ध से कबीर सद्भावना साइकिल यात्रा पर निकले हिमांशु कुमार का नागेपुर में भव्य स्वागत

बुद्ध से कबीर सद्भावना साइकिल यात्रा पर निकले हिमांशु कुमार का नागेपुर में भव्य स्वागत

 

मिर्जामुराद: महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट, दिल्ली से 30 जनवरी को साइकिल यात्रा पर निकले प्रख्यात सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हिमांशु कुमार का मंगलवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। लोक समिति कार्यकर्ताओं और आशा सामाजिक विद्यालय के बच्चों ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

 

हिमांशु कुमार की यह सद्भावना साइकिल यात्रा कुशीनगर में महात्मा बुद्ध, कबीरदास और वाराणसी में संत रविदास की समाधि का दर्शन करने के साथ संपन्न होगी। 60 वर्षीय हिमांशु कुमार के जोश और जज्बे को देखकर लोक समिति समूह की महिलाओं ने टीका लगाकर और माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

समाज को प्रेम और मेल-जोल की जरूरत: हिमांशु कुमार

 

मुख्य वक्ता समाजसेवी हिमांशु कुमार ने कहा कि बनारस शिक्षा, संस्कृति, कला और गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है। आज समाज को प्रेम और आपसी मेल-जोल की जरूरत है, न कि नफरत की। उन्होंने कहा कि अशांति और नफरत फैलाने वाले लोग संगठित और सक्रिय हैं, जबकि सत्य और धर्म उनके साथ नहीं है। समाज में वैमनस्य, भ्रम और भय फैलाया जा रहा है, और सोशल मीडिया का गलत उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में हमें सतर्क रहना होगा, सत्य को पहचानना होगा और आपसी सौहार्द बनाए रखना होगा।

 

यात्रा से समाज को मिल रही प्रेरणा: नंदलाल मास्टर

 

लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि हिमांशु कुमार की यह साइकिल यात्रा वर्तमान समय में समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस यात्रा से हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।

 

कार्यक्रम का संचालन नंदलाल मास्टर ने किया और अध्यक्षता रामबचन ने की। धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया। इस अवसर पर श्यामसुंदर, सुनील, अनीता, सोनी, मनीषा, विद्या, ज्योति, सबीना, शमाबानों, आशीष, मनीष, मंजीता, सीमा, मधुबाला, पंचमुखी, अवनीश, सदरुल, हसीना, अफसाना, तैरून सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत