महाशिवरात्रि पर सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित, 24 घंटे सफाईकर्मियों की ड्यूटी 

महाशिवरात्रि पर सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित, 24 घंटे सफाईकर्मियों की ड्यूटी 

चौबेपुर: महाशिवरात्रि के अवसर पर चौबेपुर के कैथी स्थित गंगा घाट पर सफाई व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीपीआरओ आदर्श और एडीपीआरओ राम उदय यादव ने ग्राम सचिवों एवं सफाईकर्मियों के साथ चर्चा की। बैठक में महाशिवरात्रि के दौरान सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान एडीपीआरओ राम उदय यादव ने निर्देश दिया कि सभी सफाईकर्मी अपनी निर्धारित वर्दी में ही उपस्थित हों। बिना वर्दी के उपस्थित होने पर कर्मचारी को अनुपस्थित मानते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

महाशिवरात्रि पर सफाईकर्मियों की ड्यूटी 24 घंटे के लिए निर्धारित की गई है, जिसे तीन शिफ्टों में विभाजित किया गया है। यह ड्यूटी 28 फरवरी तक जारी रहेगी। इसके अलावा, नौ ग्राम सचिवों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है तथा तीन पंचायत अधिकारियों को अन्य विकासखंडों से ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

यह सभी व्यवस्थाएं महाशिवरात्रि के उत्सव को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई हैं। बैठक में ग्राम सचिव आनंद सील अंबेडकर, निखिल पटेल, अमित वर्मा सहित अन्य सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन साफ-सफाई और व्यवस्था को प्राथमिकता दे रहा है, ताकि श्रद्धालु गंगा स्नान व पूजा-अर्चना को बिना किसी असुविधा के संपन्न कर सकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा