हरमन माइनर स्कूल डुबकियाँ में दो द्विसीय वार्षिकोत्सव धूम-धाम से हुआ प्रारंभ

हरमन माइनर स्कूल डुबकियाँ में दो द्विसीय वार्षिकोत्सव धूम-धाम से हुआ प्रारंभ

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के डुबकियाँ स्थित हरमन माइनर स्कूल के प्रारांगण में दो द्विसीय वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर विनोद कुमार राय, (क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी) व लेफ्टिनेंट कमांडर राहुल मिश्रा, एवं शिक्षाविद उमेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अम्बिका प्रसाद गौड़ ने अतिथिगण का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुये अतिथियों का जोरदार स्वागत भी किया। साथ ही ‘शक्ति स्तुति’ नृत्य प्रस्तुत कर सभागार को भक्तिमय बना दिया। नर्सरी व एलकेजी के बच्चों ने ओल्ड मेडोनल व एलकेजी यूकेजी के बच्चों ने ‘छोटू मोटू’ नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियांँ बटोरी। बच्चों को संबोधित करते हुवे विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार राय ने विद्यालय द्वारा बच्चों को दिये जा रहे संस्कारों की प्रशंशा करते हुये संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला वही लेफ्टिनेंट कमांडर राहुल मिश्रा ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के योगदान की सराहना किया।

कक्षा एक व दो के बच्चों ने ऑस्कर विजेता गीत ‘नाचों नाचों’ पर तथा कक्षा तीन व चार के बच्चों ने ‘भारत अनोखा राग है’ पर नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम की सबसे प्रमुख कड़ी में बच्चों ने विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरुण मिश्रा द्वारा निर्देशित नाटक ‘भारत अभ्युदय-चेतक से चंद्रयान तक’ का मंचन कर भारत के गौरवशाली इतिहास से वर्तमान भारत तक प्रकाश डालकर सबको गौरवांवित कर दिया।

नाटक के बीच-बीच में भारत माता की जय के नारे लगते रहे। अभिभावकों को संबोधित करते हुवे प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट मल्टीमीडिया के माध्यम से प्रस्तुत किया। नृत्य निर्देशन पंकज श्रीवास्तव, शालिनी प्रभात तिवारी, अपर्णा राणा द्वारा किया गया। एवं संगीत कविता खन्ना ने दिया व मुख्य अध्यापिका सुचिता तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

तकनीकी सहयोग अनुज कुमार सिंह का रहा। कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन मुख्य अध्यापक डीएन राजपूत व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी.के. सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी