मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उमरहा के स्वर्वेद महामंदिर धाम का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौबेपुर क्षेत्र के उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री के आगामी दौरे के मद्देनजर तैयारियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन और जिले के आला अधिकारियों संग कार्यक्रम की रूपरेखा के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, अब तक की तैयारी के संबंध में कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बुद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सभी तैयारी समय से पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

प्राधान मंत्री अपने वाराणसी आगमन के दौरान स्वर्वेद महामंदिर धाम के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री यहां महामंदिर के लोकार्पण के साथ ही जनता से संवाद भी करेंगे।

इस दौरान 25000 कुंडी स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का भी आयोजन होगा। आयोजन में मंदिर से जुड़े लगभग तीन लाख श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। स्वर्वेद महामंदिर धाम बिना कमरों का सात मंजिला विशाल भवन है बेहतरीन स्टोन मार्बल और अत्याधुनिक लाइटें इस महामंदिर की सुंदरता बढ़ाती हैं। चारों तरफ प्रकाश ही प्रकाश नज़र आ रहा है। मानो मंदिर की भव्यता लोगों को आपनी ओर आकर्षित कर रही हो।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल महापौर अशोक तिवारी विधायक सौरभ श्रीवास्तव विधायक टी राम, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस.राजलिंगम सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा