न्यायालय का बड़ा फैसला, आरोपी पवन की गिरफ्तारी के आदेश

परिवार न्यायालय का सख्त रुख, 6 लाख जुर्माने पर जारी हुआ वारंट

 

आर्थिक दंड न भरने पर न्यायालय सख्त, संपत्ति कुर्क करने का आदेश

 

 

चंदौली। परिवार न्यायालय, चंदौली के प्रधान न्यायाधीश ने प्रकीर्णवाद संख्या 453/2024, प्रियांशी देवी बनाम पवन कुमार मामले में बड़ा आदेश जारी किया है। न्यायालय ने पवन कुमार पुत्र स्व. जीयुत, निवासी ग्राम रेमा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली को जो कि पेशे से लेखपाल है। को धारा 147 BNS S के तहत दोषी ठहराया था और 6,00,001 रुपये के आर्थिक दंड का भुगतान करने का आदेश दिया था। लेकिन, आरोपी द्वारा जुर्माना जमा न करने पर धारा 421 के तहत उसकी संपत्ति से वसूली के लिए वारंट जारी किया गया।

इसके साथ ही, न्यायालय ने धारा 75, अनुसूची 5, प्रपत्र संख्या 2 के तहत गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया। आदेशानुसार, पवन लेखपाल को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए।

न्यायालय के सख्त रुख को देखते हुए दिनांक 06/03/25 को अलीनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया।

इस पूरे मामले में जिलाधिकारी, चंदौली को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अधिसूचित किया गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि न्यायालय अपने आदेशों के क्रियान्वयन को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    65 लाख की लागत से बनेगी बरडीहा-कपसियां संपर्क सड़क

    सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया शिलान्यास, ग्रामीण विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता     चंदौली (धीना)। क्षेत्र के इमिलिया (बरडीहा) गांव में शनिवार को सड़क निर्माण कार्य के…

    आग से तबाह हुए खेत: सकलडीहा में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल राख

    अमावल, मनियारपुर, डैना से टेकापुर-बहरवानी तक आग का कहर; किसान बेहाल, फायर ब्रिगेड तैनाती की मांग   सकलडीहा (चंदौली)। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में इन दिनों आग किसानों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहित राजभर प्रकरण का सिंधोरा पुलिस ने किया खुलासा

    रोहित राजभर प्रकरण का सिंधोरा पुलिस ने किया खुलासा

    सुंदरकाण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ चोलापुर, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद

    सुंदरकाण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ चोलापुर, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद

    बकराईद को लेकर चौबेपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

    बकराईद को लेकर चौबेपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

    गौशालाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

    गौशालाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

    लखनऊ गैंगरेप केस में जौनपुर का नाम आया सामने

    लखनऊ गैंगरेप केस में जौनपुर का नाम आया सामने

    ट्रेनों पर पथराव रोकने को जीआरपी का अभियान तेज

    ट्रेनों पर पथराव रोकने को जीआरपी का अभियान तेज