हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यशाला का भव्य आयोजन

पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह रहे मुख्य अतिथि, उत्कृष्ट बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया गया सम्मानित

 

चोलापुर (वाराणसी)। विकास खंड चोलापुर के बीआरसी परिसर में ब्लॉक स्तरीय “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री त्रिभुवन नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में ग्राम विकास अधिकारी, एसआरजी डॉ. कुंवर भगत सिंह, सुपरवाइजर श्रीमती रानिको सिंह, कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के नोडल शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि पूर्व प्राथमिक कक्षाएं, प्राथमिक शिक्षा के लिए मजबूत नींव का कार्य करती हैं। यह देखकर हर्ष हो रहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रभावी रूप से संचालित हो रही है और प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक भी इसमें सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

 

एसआरजी डॉ. कुंवर भगत सिंह ने शिक्षा में सुधार की दिशा में हो रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कायाकल्पित विद्यालयों से छात्रों की उपस्थिति और शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है। उन्होंने “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।एआरपी भारतीश मिश्र ने नई शिक्षा नीति के आधारभूत चरणों और इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की।

 

खंड शिक्षा अधिकारी, श्री नागेंद्र सरोज ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इस योजना से बच्चे प्राथमिक कक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार होकर आते हैं, जिससे उनके अधिगम में वृद्धि होती है।इस अवसर पर अच्छे कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रत्येक कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से तीन और प्राथमिक विद्यालय से दो बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों की वास्तविक भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

एआरपी नितेश यादव ने माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की, जबकि एआरपी सरोज शर्मा ने निपुण लक्ष्य के विषय में जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन एआरपी भारतीश मिश्र एवं अखिलेश यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुमन कुमारी, एआरपी विवेकानंद, नोडल शिक्षक बसंत यादव, योगेंद्र यादव, मुमताज अली, पवन सिंह, बनारसी हरिश्चंद्र मिश्रा, सत्येंद्र नाथ मिश्र, पंकज मिश्र सहित कई अध्यापक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत आनंद सिलंब अंबेडकर की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा