अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर

सेकी ने 132 गर्भवती महिलाओं को वितरित किया पोषण किट 

वाराणसी – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरहुआ ब्लॉक के राजापुर गांव में स्थित आरोग्य मंदिर में सेकी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन पाठक के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 132 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई।

पोषण किट में चना, गुड़, मूंगफली, दलिया और चने का सत्तू शामिल था। सभी लाभार्थी महिलाओं ने पोषण किट पाकर खुशी जताई और इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा नेता विपिन पाठक ने कहा, “महिला दिवस हमें नारी शक्ति को नमन करने और उनके संघर्ष व योगदान को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। आज की महिलाएं स्वावलंबी और स्वतंत्र हैं, और उनका विकास देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।”

इस कार्यक्रम में सीएचओ डॉ. पल्लवी वर्मा, एएनएम ममता, आशा सरोज श्रीवास्तव, अमृता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुष्पा देवी, मंजू देवी, फूलवती देवी, बबीता श्रीवास्तव, जमुता देवी, सहायिका सरोज, ज्ञानेत्री देवी, प्रधान प्रतिनिधि सुनील चौबे, भाजपा नेता अरुण पाठक, ग्रापए सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर चौबे, अभय यादव, सत्येंद्र पाठक, प्रिंशु मिश्रा, जयंत कुमार सिंह और विजय यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर चर्चा की और उनके कल्याण के लिए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता जताई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह