जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को व्यापारियों ने प्रशंसा पत्र व गंगाजल भेंट कर किया सम्मानित

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को व्यापारियों ने प्रशंसा पत्र व गंगाजल भेंट कर किया सम्मानित

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

सुलतानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह को प्रशंसा पत्र एवं गंगाजल भेंट कर सम्मानित किया।

 

प्रशंसा पत्र में व्यापारियों ने लिखा कि दिव्य एवं भव्य महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज से अयोध्या के लिए रवाना हुए, जिनका मार्ग सुल्तानपुर से होकर गुजरा। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के कुशल प्रबंधन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही, जिससे श्रद्धालु सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुंचे। व्यापारियों ने अधिकारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, जिला सचिव रमेश जायसवाल, जिला मंत्री सत्यनारायण मोदनवाल, जिला उपाध्यक्ष हरकेश पांडे, भारत में, विनोद अग्रहरि, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र कसौधन, तहसील जयसिंहपुर उपाध्यक्ष कृपाशंकर मिश्र, रवीन्द्र मोदनवाल एवं तहसील उपाध्यक्ष सदर पवन मोदनवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि “घर-घर गंगे, हर-हर गंगे” अभियान के तहत गंगाजल का वितरण किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण में प्रशासनिक अधिकारियों को चयनित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में बिना किसी अस्त्र-शस्त्र के पुलिस द्वारा दिव्य एवं भव्य महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जो अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। इस उत्कृष्ट सेवा के लिए समस्त व्यापारीगण पुलिस प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पंचायत चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी सुभासपा : ओमप्रकाश राजभर

    पंचायत चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी सुभासपा : ओमप्रकाश राजभर   सुल्तानपुर: प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुल्तानपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अपने…

    भाजपा संगठन ने खोला पिटारा, सुशील त्रिपाठी बने जिलाध्यक्ष

    भाजपा संगठन ने खोला पिटारा, सुशील त्रिपाठी बने जिलाध्यक्ष   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए सुशील त्रिपाठी को सुल्तानपुर जिले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक