महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, तहसील पर किया प्रदर्शन

सड़क पर उतर कर महिलाओं ने भरी हुंकार यू पी में बन्द करो शराब की दुकान

 

वाराणसी राजातालाब घरेलू महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को हजारों ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतरीं। आक्रोशित महिलाओं ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बिक्री पर रोक लगाने की माँग भी उठाई। घरेलू कामगार महिला स्वयं सहायता समूह, किशोरी संगठन,लोक समिति, दिहाड़ी मजदूर संगठन और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महा सम्मेलन कार्यक्रम में आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के करीब 80 गाँव से आई करीब तीन हजार महिलाओं ने ढोल नगाड़ों तख्ती बैनर के साथ राजातालाब बाजार से तहसील तक जन आक्रोश रैली निकाली।

हजारों महिलाओं के प्रदर्शन से जी टी रोड जाम हो गया। लड़कियों महिलाओं के हुँकार से पूरा तहसील परिसर गूँजने लगा। बलात्कारियों को जेल में बन्द करो, महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, बिलकिस बानो व हाथरस की बेटी को न्याय दो आदि कई प्रकार के स्लोगन लिखे तख्ती के साथ पूरे राजातालाब बाजार का भ्रमण किया। तहसील पर महिलाओं ने शराब बिक्री, महिला हिंसा,बाल विवाह,गैरबराबरी के खिलाफ नारे लगाए और उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह को चौदह सुत्रीय ज्ञापन सौपा।

रैली के उपरान्त सिंचाई डाक बंगला में महिला हिंसा के खिलाफ महिला महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोक चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जागृति राही, ग्राम प्रधान संजय यादव तथा लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया।

इस अवसर पर आयोजित सभा में महिलाओं ने महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। गाँव की महिलाओं ने नाटक,गीत, सभा के माध्यम से अपने अधिकार की माँग किया। सामाजिक कार्यकर्ता जागृति राही ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति सजग होना होगा। समाज में बराबरी के लिये उनकी राजनीतिक भागीदारी जरुरी है।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकार और विभिन्न कानूनों की जानकारी दिया।महिला चेतना समिति कि निदेशिका रंजू सिंह ने कहा कि आये दिन हर गांँव शहर में लड़कियों और महिलाओं के साथ हिंसा छेड़खानी,व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। सरकार को इन हैवानो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हमे अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं अपनी हाथ में लेनी होगी। महिला संगठन की संयोजिका अनीता पटेल ने कहा कि गाँव ज्यादातर लोग शराब में डूब चुके है और इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है महिलाओं के उपर होने वाली घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, बलात्कार, मारपीटआदि का सबसे बड़ा जिम्मेदार शराब है। शराब को पूरे प्रदेश में बन्द कर देनी चाहिए।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, विधायक नीलरतन की बेटी अदिति पटेल, अजय राय की बेटी श्रृद्धा जी, अरविंद मूर्ति जी गीता रानीरंजू सिंह, अनीता सरिता सोनी, रामप्रकाश मास्टर, आशा, मधुबाला, शमबानो, पूनम, शर्मिला, मुकेश प्रधान, प्रेमा, चन्द्रकला, आशा, ममता,मैनम, कुसुम पूजा, सितारा सुमन, प्रीति, नीतू, सुषमा, सरोज, नन्दलाल मास्टर, शर्मिला, राजेश अमित, रवि गुप्ता श्यामसुन्दर, रामबचन, सुनील आदि लोग शामिल रहे। धरने का नेतृत्व नन्दलाल मास्टर, संचालन अनीता और सोनी, अध्यक्षता आशा राय और धन्यवाद ज्ञापन मनीषा ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    वायुसेना के विशेष विमान से पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी, गाजीपुर के जखनिया में होगा अंतिम संस्कार   वाराणसी। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले कैप्टन प्रशांत कुमार चौरसिया…

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    गौ- ब्राह्मण संरक्षण और निर्बल सनातनियों की सहायता के लिए समर्पित होगी नई पहल     वाराणसी: वर्तमान समय में बढ़ती चुनौतियों के बीच सनातन धर्म के प्रतीकों की सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

    शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि

    शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि