पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम में व्याप्त अनियमिता एवं मनमाने पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ किया गया भूख हड़ताल 

पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम में व्याप्त अनियमिता एवं मनमाने पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ किया गया भूख हड़ताल 

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :– पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम में व्याप्त अनियमिता एवं मनमाने पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ भूख हड़ताल 17 मार्च 2025 सोमवार को संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार राय कि अध्यक्षता में आरम्भ किया गया | पुनीत राय प्रदेश प्रभारी,विद्युत संविदा मजदूर संगठन को इन्द्रेश कुमार राय,विनोद श्रीवास्तव,राजेश्वर सिंह,आनन्द सिंह द्वारा माला पहनाकर भूख हड़ताल कि शुरूआत किया गया | आज सभा में 16,17 एवं 18 मार्च 2023 में हटाये गये 128 संविदा कर्मियों को कार्य स्थल पर रखवाने एवं प्रबंधन द्वारा कि जा रही संविदाकर्मियों कि मनमानी छटनी के विरोध में पूर्वांचल के 21 जिलों से सैंकड़ो कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित हुये |

 

संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार राय ने बताया कि भूख हड़ताल हेतु प्रबंधन को विगत एक माह से नोटिस दिया गया था फिर भी मुख्य द्वार पर अधिशासी अभियन्ता,विद्युत जानपद खण्ड, वाराणसी के द्वारा रखे गये सैनिक कल्याण निगम के गार्डों द्वारा संगठन के पदाधिकारीयों को गेट पर रोकने का प्रयास किया गया जिससे पदाधिकारीयों एवं तथाकथित गार्डों के मध्य तिखी नोक-झोंक हुयी उसके बाद संगठन ने अपना बैनर टेन्ट पूर्वांचल डिस्काम कार्यालय के प्रांगण में लगाया गया |

 

संगठन के पूर्वाचल उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने दो टूक में कहा कि हडताल के समय विद्युत आपूर्ति बहाल करने एवं कार्य के संदर्भ में संबंधित जिले के जिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारीयों द्वारा प्रमाणित किया गये 128 अदद् संविदा कर्मचारियों कि सूची पूर्वांचल डिस्काम के निदेशक (कार्मिक प्र० एवं प्रशा०), वाराणसी को कई बार वार्ता कर उपलब्ध कराया गया परन्तु उनके द्वारा रखने के बजाय संविदा कर्मचारीयों कि छंटनी का आदेश दे दिया गया जिससे संगठन एवं कर्मचारीयों में रोष व्याप्त है | संगठन के पूर्वांचल प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि भूख हड़ताल का समापन तभी किया जायेगा जब हड़ताल के दौरान निकाले / छंटनी किये गये निर्दोष कर्मचारीयों को वापस कार्यस्थल पर पुनः पदस्थपित कर लिया जाये |

 

सभा में प्रमुख रूप से इंद्रेश कुमार राय,पुनीत राय,वेद प्रकाश राय, संदीप कुमार,उदय प्रताप सिंह, राहुल कुमार,सरफराज अहमद, विनोद श्रीवास्तव,संजय सिंह, राजेश्वर सिंह,अशोक राय,आनंद सिंह,चन्द्रप्रकाश पाण्डेय,श्याम नारायण यादव,रामजीत मिश्र, जयप्रकाश सिंह,यशवंत मौर्या, राजकुमार यादव,संतोष कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह,तरुण कौशिक, अवधेश यादव,रुद्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र,प्रियांशु सिंह सहित इत्यादि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी