मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर किसान यूनियन का जन समस्याओं के लिए धरना प्रदर्शन

बिजली, सड़क, नाली, मनरेगा में धांधली, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

मुंगरा बादशाहपुर: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आज किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नेतृत्व में जन समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। बिजली, सड़क, नाली की समस्या, मनरेगा में धांधली, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और छुट्टा आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर किसानों ने अपनी आवाज बुलंद की।

इस आंदोलन का नेतृत्व जज सिंह अन्ना और किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया और अपनी मांगों को मजबूती से रखा।

प्रदर्शनकारियों ने रेल ट्रैक पर भी धरना दिया, जिससे प्रशासन को स्थिति की गंभीरता का आभास हुआ। मौके पर तहसीलदार मछली शहर पहुंचे और किसानों का ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस धरना प्रदर्शन में जज सिंह अन्ना, जगदीश नारायण तिवारी, शिव प्रताप सिंह, रूपा देवी, सोना देवी, मनोरमा देवी, हीरालाल बिंद, मोतीलाल, राम शिरोमणि, रामसूरत, शर्मा मंजू विश्वकर्मा, प्रभावती देवी, मंजू विश्वकर्मा, फूला देवी, मीरा देवी, उमरावती देवी, सदाफलविंद, रामसागर पाल, अजीत पाल, सलीम भाई और नीरज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदर्शन के अंत में किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम