अर्बन एग्रोटेक के सहयोग से अब वाराणसी में भी हिमालयन स्ट्रॉबेरी की प्राकृतिक और जैविक खेती सम्भव

अर्बन एग्रोटेक के सहयोग से अब वाराणसी में भी हिमालयन स्ट्रॉबेरी की प्राकृतिक और जैविक खेती सम्भव

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

कछवांरोड। अर्बन एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में वाराणसी जिले के मिर्जामुराद के किसान लल्ला प्रसाद मौर्या और उनके जैवप्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी विषय के वैज्ञानिक पुत्र इंजीनियर अहर्निश मौर्या ने अर्बन एग्रोटेक के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह शेरा एवं डॉ. वंश नारायण सिंह और भदोही जिले के वर्तमान जिला संसाधन अधिकारी (डीआरपी-एलएच) डॉ. वेद कुमार मिश्रा के दिशा निर्देशन में विपरीत मौसम परिस्थिति में प्राकृतिक एवं जैविक तरीके से हिमालयन स्ट्रॉबेरी की खेती करके लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। आज के खाद्यान्न एवं तेजी से बदलते मौसम के इस विषम परिस्थितियों में बिना किसी रासायनिक उर्वरक के पूर्ण रूप से जैविक तरीके से हिमालयन स्ट्रॉबेरी की सफल खेती कर रहे हैं। डॉ. शैलेन्द्र सिंह शेरा ने पहले भी कार्डीशेप (कीड़ाजड़ी) मशरूम की अर्बन एग्रोटेक लैब में पैदावार करके और बटन मशरूम की विभिन्न प्रजातियों को प्राकृतिक तरीके से उगाकर उसके व्यवसाय से लाखों रुपए का मुनाफा अर्जित कर चुके हैं। डॉ. शैलेन्द्र सिंह शेरा और डॉ. वंश नारायण सिंह पहले भी आईआईएम काशीपुर एवं कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अर्बन एग्रोटेक को प्रदान किए गए फंड से औषधीय गुणों से भरपूर कार्डिशेप मशरूम का इस्तेमाल करके आरोग्यम ग्रीन टी एवं सुपर हेल्थ कैप्सूल बनकर व्यवसाय कर रहे हैं। इनके नियमित सेवन से लोग तमाम प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। इस बार डॉ. शैलेन्द्र सिंह शेरा, डॉ. वंश नारायण सिंह एवं डॉ. वेद कुमार मिश्रा के साथ मिलकर इंजीनियर अहर्निश मौर्या एवं लल्ला प्रसाद मौर्या के द्वारा उनके देखरेख में हिमालयन स्ट्रॉबेरी की फसल को उगाने का निर्णय लिया।

विटामिन सी, लौह व खनिज तत्व की प्रचुर मात्रा होने के कारण इस फल का सेवन रक्त अल्पता से ग्रसित रोगियों के लिए बहुत ही लाभप्रद पाया गया है।

मैदानी क्षेत्रों में इसकी पैदावार बढ़ाने से किसानों को व्यावसायिक खेती के माध्यम से आजीविका की बढ़ोत्तरी का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। डॉ. शैलेन्द्र सिंह शेरा, डॉ. वंश नारायण सिंह, डॉ. वेद कुमार मिश्रा और इंजीनियर अहर्निश मौर्या ने भविष्य में इसी प्रकार के व्यवसायिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों के लिए जितने भी संभावित अवसर हैं उसपर समय समय पर प्रशिक्षण देने का कार्य प्रारंभ करने की उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजित करने वाले हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा