नवनिर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष का आयुष मंत्री ने किया स्वागत व अभिनंदन

नवनिर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष का आयुष मंत्री ने किया स्वागत व अभिनंदन

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी। नवनिर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि का आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। सिगरा महमूरगंज मार्ग पर राजन शाही कालोनी में स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने नवनिर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष का अंगवस्त्रम, बुके व मोमेंटो देकर स्वागत व अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव का उद्घोष किया। इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रदीप अग्रहरि जैसे जमीनी कार्यकर्ता को महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर शीर्ष नेतृत्व ने दिखा दिया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान है। कहा कि प्रदीप जी के पिछले कार्यकाल में पार्टी को प्रचंड जीत मिली थी, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः ऐतिहासिक जीत हासिल होगी। इस अवसर पर नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने जो सम्मान मुझे दिया है उससे मैं अभिभूत हूं।

 

मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर पार्टी ने जो विश्वास जताया है उसे पुरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पुरा करूंगा। कहा कि मेरा प्रयास होगा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाऊं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को एतिहासिक जीत मिले इसके लिए अभी से सभी कार्यकर्त्ता जी जान से जुट जाएं। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार सिंह “दीनू” ने एवं धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा संतोष सैनी ने किया।

 

इस अवसर पर शिवशरण पाठक, राकेश शर्मा, डॉ हरेंद्र राय, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, डॉ हरि केशरी, रजत जायसवाल, डॉ हरदत्त शुक्ला, गौरव राठी, संजय मिश्रा, जितेंद्र कुशवाहा, आशुतोष पाल, सिंधु सोनकर, अजय, अशोक सेठ, अमन सोनकर, जय विश्वकर्मा, सौरभ राय, श्रुति द्विवेदी, अवधनारायण राय, शिरीष मिश्रा, इन्द्रेश मिश्रा, देवेश सिंह, गिरीश श्रीवास्तव आदि मुख्य रुप से उपस्थिति थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    राम शकल पटेल ने भगवा झंडा दिखाकर वाहनों को किया रवाना, जय श्रीराम और भारत माता के नारों से गूंजा कछवांरोड बाजार     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता, तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात