सृजन पब्लिक स्कूल के छात्र शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार से हुये सम्मानित

आरटीई से निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्रा भी टापर रही

 

वाराणसी राजातालाब क्षेत्र के दीपापुर गांँव स्थित सृजन पब्लिक स्कूल प्राइमरी और जूनियर सेक्शन में स्वर्गीय राधा देवी की स्मृति में अचीवर्स डे समारोह शनिवार को खुशी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापीठ ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल ने सरस्वती पूजन के साथ की।

चेयरमैन अजय यादव, प्रवेश पटेल, प्रधानाचार्य अमित त्रिपाठी सहित अतिथियों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर सत्र 2024-25 के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, 100% उपस्थिति, सर्वोत्तम अनुशासन और खेल कूद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के टॉपर में कक्षा नर्सरी आरव शर्मा, कक्षा एलकेजी हिमाद्रि गुप्ता, कक्षा यूकेजी काव्या केशरी, कक्षा एक कार्तिक सिंह, कक्षा दो घ्रुव राव, कक्षा तीन आराध्या सिंह, कक्षा चार वंशिका सिंह, कक्षा पाँच आयुष कुमार यादव, कक्षा छह प्रिंस कुमार यादव, कक्षा सात रानी यादव, कक्षा आठ कात्यायनी यादव को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी ज़ाहिर किया। वही कचनार गाँव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता और स्वैच्छिक सेवा प्रदाता शिक्षिका पूजा गुप्ता की बेटी आरटीई से निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्रा हिमाद्रि गुप्ता ने भी अपने क्लास में टापर रही हैं। डायरेक्टर आयुष्मान यादव ने उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की प्रशंसा की।

इस दौरान आर्क प्लस सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें डा.अजीत सिंह, डा. रेशमा और डायरेक्टर नीधि सिंह सहित हास्पिटल की महिला डाक्टर्स व अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहें। जिन्होंने महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी देते हुए उनका बीपी, शुगर, ईसीजी आदि जांच नि:शुल्क किया। इस स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को उचित खानपान का परामर्श भी दिया गया साथ ही उन्हें आयरन, कैल्शियम की गोली भी उपलब्ध कराई गई संचालन नाजिया, रोशनी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान आशीष कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता, पद्मेश यादव, चन्द्रभान सिंह, अश्विनी यादव, पूनम सिंह, सुनिल पटेल, श्वेता सिंह, नेहा, अपर्णा सिंह, साफिया, वर्तिका, ममता, सोनी, अश्विनी यादव, रामाश्रय प्रजापति, आलोक, अनिल सहित बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं स्कूल के स्टाफ़ उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर हुआ अभिनंदन; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर दिया जोर     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व