दलित छात्र के साथ भेदभाव का आरोप, BHU में पीएचडी प्रवेश से वंचित

दलित छात्र के साथ भेदभाव का आरोप, BHU में पीएचडी प्रवेश से वंचित

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में एक दलित छात्र शिवम सोनकर ने पीएचडी में प्रवेश से वंचित किए जाने का आरोप लगाया है। शिवम का दावा है कि उन्होंने सामान्य श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, फिर भी उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

छात्र का आरोप है कि विभागाध्यक्ष की दलित विरोधी मानसिकता और एक प्रोफेसर के साथ मिलीभगत के कारण उन्हें प्रवेश से वंचित किया गया है। उनका कहना है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र की अधिसूचना के अनुसार, अनुशासन की तीन सीटें अभी भी खाली हैं, इसके बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

शिवम सोनकर ने इस घटना की तुलना बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के समय के भेदभाव से की है और इसे संविधान का उल्लंघन बताया है। इस मुद्दे को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यवाहक कुलपति का पुतला भी दहन किया गया।

प्रदर्शन में BHU छात्र नेता व छात्र सभा प्रदेश सचिव विवेक यादव, विद्यापीठ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश यादव, काशी विद्यापीठ छात्र सभा इकाई अध्यक्ष राहुल चौधरी, आदर्श गौतम, विद्यापीठ छात्र नेता मोहित चौधरी, दीपक पांडे, अक्षय गौतम समेत कई छात्र शामिल रहे।

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दलित छात्रों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने की मांग की है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम