10 बार से अधिक बार कटा बाइक का चालान तो जारी होगा वारंट,

10 बार से अधिक बार कटा बाइक का चालान तो जारी होगा वारंट, वाराणसी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई

 

 

वाराणसी। शहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने 10 से अधिक बार चालान कटवा चुके 3605 वाहनों के रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस निरस्तीकरण का आदेश दिया है। साथ ही, बकाया चालान की वसूली के लिए वसूली वारंट जारी करने और नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पुलिस कमिश्नर ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) को निर्देश दिया है कि 10 से अधिक बार चालान वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए। इसके अलावा, जिलाधिकारी के माध्यम से वाहन स्वामियों के खिलाफ वसूली वारंट जारी कर बकाया चालान शुल्क की वसूली की जाएगी। जिन वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा, उनका संचालन अवैध माना जाएगा और उन्हें जब्त किया जाएगा।

 

कितने वाहनों पर कितनी बार कटा चालान?

पुलिस द्वारा किए गए आंकलन के अनुसार, ट्रैफिक नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले वाहनों की संख्या निम्नलिखित है:

 

• 100 से अधिक बार चालान: 1 वाहन

• 76-100 बार चालान: 7 वाहन

• 51-75 बार चालान: 30 वाहन

• 26-50 बार चालान: 362 वाहन

• 10-25 बार चालान: 3205 वाहन

• कुल वाहन: 3605

 

सड़क अनुशासन में सुधार की पहल:

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि यह कार्रवाई शहर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए की जा रही है। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित कर, उनके रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी