अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र वाराणसी परिसर में सामाजिक- भावनात्मक अधिगम में भावनात्मक विनियमन और भूमिका निभाने के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रीत किया गया ||

अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र वाराणसी परिसर में सामाजिक- भावनात्मक अधिगम में भावनात्मक विनियमन और भूमिका निभाने के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रीत किया गया ||

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- एम्पावरिंग एजुकेटर्स इन द ग्लोबल साउथ’ विषय पर आठ दिवसीय कार्यक्रम अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई),वाराणसी परिसर में आयोजित हो रहा है | यह कार्यक्रम यूनेस्को एमजीआईईपी,नई दिल्ली और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम,नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है | छठे दिन कुल चार सत्र आयोजित किए गए जिनमें सामाजिक-भावनात्मक अधिगम (SEL) में भावनात्मक विनियमन और भूमिका निभाने के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया |

इन सत्रों में खेल-आधारित शिक्षण, सहपाठी संवाद और भूमिका निभाने की प्रक्रिया के माध्यम से सामाजिक -भावनात्मक कौशल विकसित करने के महत्व पर जोर दिया गया | पहले सत्र में चर्चा की गई कि खेल- आधारित विधियाँ रचनात्मकता और समस्या-समाधान क्षमताओं को कैसे बढ़ाती हैं | दूसरा सत्र सहपाठियों के बीच संवाद और सहयोगी अधिगम में प्रभावी प्रतिक्रिया की भूमिका पर केंद्रित था | अंतिम वार्ताओं में भूमिका निभाने को एक प्रभावी सामाजिक- भावनात्मक शिक्षण (SEL) उपकरण के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसमें सहानुभूति और संचार कौशल पर इसके प्रभाव को दर्शाया गया |

शिक्षकों ने अपने पूर्व सफल अनुभव साझा किए और आधुनिक कक्षाओं में नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया | सभी सत्र व्यावहारिक गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण पर आधारित थे |

इस कार्यक्रम में 19 देशो के 60 शिक्षक भाग ले रहे है सत्र के वक्ताओं अन्या चक्रवर्ती,भाव्या,श्रेया तिवारी और रेणुका रौतेला ने प्रतिभागियों के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा की | इस कार्यक्रम का समन्वय आईयूसीटीई के कार्यक्रम निदेशक प्रो.आशीष श्रीवास्तव और यूनेस्को एमजीआईईपी नई दिल्ली की राष्ट्रीय परियोजना अधिकारी अर्चना चौधरी द्वारा किया गया | कार्यक्रम के कोर्स समन्वयक डॉ.कुशाग्री सिंह और डॉ. राजा पाठक है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा