जीएसएमए बोर्ड ने गोपाल विट्टल को चुना नया चेयरमैन 

जीएसएमए बोर्ड ने गोपाल विट्टल को चुना नया चेयरमैन 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

गुरुग्राम :-जीएसएमए के निदेशक मंडल ने भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और एमडी गोपाल विट्टल को वर्ष 2026 तक के लिए अपना नया अध्यक्ष चुना है गोपाल,वर्तमान में जीएसएमए बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं | गोपाल चेयरमैन के रूप में अपनी भूमिका में जीएसएमए की रणनीतिक दिशा की देखरेख करेंगे इस प्रतिष्ठित निकाय के सदस्यों में दुनिया भर की 1000 से ज्यादा दूरसंचार कंपनियाँ,हैंडसेट और डिवाइस कंपनियाँ,सॉफ्टवेयर कंपनियाँ,उपकरण प्रदाता,इंटरनेट कंपनियों के साथ ही निकटवर्ती उद्योग क्षेत्रों के संगठन भी शामिल हैं | सुनील भारती मित्तल के बाद गोपाल जीएसएमए बोर्ड के चेयरमैन चुने जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं यह नियुक्ति वैश्विक दूरसंचार उद्योग जगत में एयरटेल के महत्वपूर्ण प्रभाव को दर्शाती है क्योंकि सुनील भारती मित्तल और गोपाल विट्टल दोनों वर्षों से जीएसएमए बोर्ड में प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं |

गोपाल विट्टल ने पदग्रहण के अवसर पर कहा “मुझे जीएसएमए बोर्ड के चेयरमैन के रूप में चुने जाने पर गर्व है मोबाइल उद्योग ने वर्ष 2024 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 6.5 ट्रिलियन डॉलर का योगदान दिया है और यह वह नीव है जिस पर दुनिया में अधिकांश इनोवेशन आधारित है | मोबाइल इकोसिस्टम को एकीकृत करने वाले एक वैश्विक संगठन के रूप में जीएसएमए,सभी के लिए सकारात्मक बदलाव लाने वाले इनोवेशन की खोज, विकास और वितरण के लिए आधारभूत आवश्यकता है मैं इस महत्वपूर्ण कार्य को जारी रखने के लिए जीएसएमए टीम और बोर्ड के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं |

जीएसएमए के महानिदेशक मैट्स ग्रैनरीड ने इस अवसर पर कहा “मैंने कई वर्षों तक श्री विट्टल के साथ काम किया है और मुझे खुशी है कि उन्हें जीएसएमए बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है अपने ज्ञान और अनुभव की बदौलत वे बोर्ड तथा उद्योग को वर्तमान चुनौतियों तथा अवसरों के माध्यम से आगे ले जाने में पूरी तरह से सक्षम हैँ जिसमें नए व्यवसाय मॉडल और राजस्व प्राप्ति के उपायों के लिए एआई और पूर्ण 5 जी तकनीक का लाभ उठाना शामिल है पिछले तीन वर्षों से डिप्टी चेयरमैन के पद के साथ उन्होंने जीएसएमए बोर्ड में एक दशक से अधिक समय तक विभिन्न पदों पर काम किया है हाल ही में उन्हें वर्ष 2025 की शुरुआत में जीएसएमए बोर्ड का कार्यवाहक अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था और अब उन्हें औपचारिक रूप से जीएसएमए बोर्ड का चेयरमैन चुना गया है गोपाल वर्ष 2026 तक बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे जीएसएमए बोर्ड यथासमय नए डिप्टी चेयरमैन के चुनाव की घोषणा करेगा ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, आईजीआरएस की लंबित शिकायतों का स्वयं अनुश्रवण करने के निर्देश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी…

    सारनाथ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद

    मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, कई चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार; पुलिस ने भेजा जेल   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    सारनाथ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद

    सारनाथ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद

    95 लाख की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप, प्रधानपति समेत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

    95 लाख की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप, प्रधानपति समेत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

    नौकरी का झांसा देकर युवक के नाम पर खोले गए फर्जी बैंक खाते, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

    नौकरी का झांसा देकर युवक के नाम पर खोले गए फर्जी बैंक खाते, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

    अजय सामाजिक सेवा समिति के मुख्य प्रकोष्ठ की कमान उपेन्द्र कुमार मिश्रा को, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

    अजय सामाजिक सेवा समिति के मुख्य प्रकोष्ठ की कमान उपेन्द्र कुमार मिश्रा को, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

    मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश