सोनकर समाज द्वारा प्रगतिशील सोनकर धर्मशाला का हुआ भव्य उद्घाटन, धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह 

सोनकर समाज द्वारा प्रगतिशील सोनकर धर्मशाला का हुआ भव्य उद्घाटन,धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह 

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- सोनकर समाज द्वारा टकटकपुर,महावीर मंदिर वाराणसी में “प्रगतिशील सोनकर धर्मशाला” का भव्य उद्घाटन एवं होली मिलन समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ | यह आयोजन सामाजिक एकता, संस्कृति,सेवा और समरसता का प्रतीक बना धर्मशाला निर्माण का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना और जनसेवा को साकार करना है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.पी.सिंह सोनकर (सेवानिवृत्त अधिकारी,डी.एल. डब्लू.) ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया जबकि अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद सोनकर (पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अधिकारी,नगर निगम) ने की | विशेष सहयोगी के रूप में वी.वी. सोनकर (एस.आई.,उत्तर प्रदेश पुलिस,चौकाघाट) मंच की शोभा बढ़ा रहे थे | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री कृष्ण कुमार सोनकर,मंजू लाल सोनकर, ओम प्रकाश सोनकर,हरी प्रसाद सोनकर,गौतम सोनकर,कल्लू राम सोनकर एवं प्रो.राजेन्द्र प्रसाद सोनकर जैसे गणमान्य व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिन्होंने धर्मशाला निर्माण को समाज के लिए प्रेरक और ऐतिहासिक कदम बताया |

स्वागताध्यक्षगण सच्चिदानंद सोनकर,मनोज सागर सोनकर,मिश्री लाल सोनकर,रामेश्वरी सोनकर, संजय सोनकर और शंकर सोनकर ने अतिथियों के अभिनंदन में प्रमुख भूमिका निभाई वहीं,व्यवस्थापक- संचालक बाबूलाल सोनकर (कोषाध्यक्ष) एवं प्यारेलाल (बोड़ेजी) सोनकर (सदस्य) ने आयोजन की रूपरेखा को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया | सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को जीवंत और भावनात्मक बना दिया बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत,नृत्य एवं नाटक दर्शकों को भाव-विभोर कर गए | प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने इस आयोजन को समाज के कोने-कोने तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,जिनका आयोजकों ने विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया |

कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने सभी सम्मानित अतिथियों,सहयोगियों, कलाकारों, पत्रकारों एवं क्षेत्रीय जनमानस के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह धर्मशाला समाज की एकता, संस्कृति और सेवा भावना का प्रतीक है हम सभी को इससे प्रेरणा लेकर सामाजिक जागरूकता की दिशा में सतत कार्य करते रहना चाहिए |

कार्यक्रम का समापन होली की मंगलकामनाओं और प्रेम,सौहार्द व सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। सावन…

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के तहत आयोजित हुआ छठा लाभार्थी कैम्प     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल मंडल अंतर्गत दुर्गाकुंड वार्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    अभिभावक-शिक्षक बैठक में विज्ञान प्रदर्शनी ने मोहा सबका मन

    अभिभावक-शिक्षक बैठक में विज्ञान प्रदर्शनी ने मोहा सबका मन

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ