आदर्श ग्राम नागेपुर में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

इफ्तार पार्टी में लोगों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ माँगी

 

मिर्जामुराद प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर के लोक समिति आश्रम में मंगलवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने भारी तादाद में शिरकत कर मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआयें मांगी गयी, साथ ही गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देनें पर जोर दिया गया। लोक समिति और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गंगा जमुनी तहजीब की झलक यहांँ देखनें को मिली, जहांँ इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजर्ग, नौजवान के साथ बड़ी तादाद में महिलाएं और हिन्दू भाइयों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर आराजी लाइन प्रधान संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश के सर्वधर्म सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। मानव रक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट अबू हाशिम ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा व देश में अमन-चैन को लेकर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। काशी कौमी एकता मंच के संयोजक सुरेंद्र चरण के कहा कि इसका उद्देश्य देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है और आपसी सद्भाव को कायम करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम हमें आपस में मिलजुल कर रहना सिखाता है। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि पवित्र रमजान एक प्रशिक्षण का महीना है, जो रोजेदारों को बुराइयों से बचने की सीख देता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आल इंडिया बुनकर फोरम के रुस्तम अली, पूर्व प्रधान अनवर अली, बबलू अंसारी, मेहदीगंज प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद, डा. जे. पी. पाल, इमरान,जाकिर हुसैन, अब्दुल्ला, सोहेब अक्त्तर, नाजमा,बदरून, मैनब, सोनी बानो, शमाबानो, हाजी आजाद भाई, मोहम्मद सजाद, अजहरुद्दीन, सबीना, अनीता, आशा, मनीषा , शैलेन्द्र सिंह, विनोद, श्यामसुंदर, सुनील पंचमुखी, राकेश मास्टर, आदि सैकड़ों रोजेदार मौजूद रहे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी