महामंडलेश्वर डॉ. शिव लक्ष्मी नंदगिरी जी का काशी आगमन

महामंडलेश्वर डॉ. शिव लक्ष्मी नंदगिरी जी का काशी आगमन

वाराणसी महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बार डॉ. शिव लक्ष्मी नंदगिरी आई साहब जी का भव्य आगमन बाबतपुर हवाई अड्डे पर हुआ। उनके स्वागत के लिए श्रद्धालुओं और अनुयायियों की भारी भीड़ उमड़ी। आगमन पर अनुराग सिंह ने पुष्प अर्पित कर उनका अभिनंदन किया।

डॉ. शिव लक्ष्मी नंदगिरी जी महाराष्ट्र में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ के आयोजन के लिए विशेष रूप से आमंत्रण पत्र देने के उद्देश्य से काशी पधारे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन किए और विशेष पूजन-अर्चन कर धर्म एवं समाज कल्याण की मंगलकामनाएँ कीं।

काशी प्रवास के दौरान, उन्हें काशी के प्रसिद्ध महादेव लाल पेड़ा प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अभिषेक सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अभिषेक सिंह ने उन्हें काशी का प्रसिद्ध लालपेड़ा भी भेंट किया, जिसकी गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर महामंडलेश्वर जी ने विशेष चर्चा की और इसकी प्रशंसा की।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें अभ्युदय सेवा समिति के अमिताभ दुबे, सुनील पाल, विकास तिवारी, सुप्रीम कोर्ट के वकील धीरज त्रिपाठी, महेश दुबे सहित अन्य प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और धर्माचार्य सम्मिलित थे।

महामंडलेश्वर डॉ. शिव लक्ष्मी नंदगिरी जी के इस आध्यात्मिक और सामाजिक यात्रा से काशी में विशेष धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, तथा सिंहस्थ महाकुंभ के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर भी विशेष चर्चा हुई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा