आवास विकास कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह,एक दूसरे ने गले मिलकर अबीर और गुलाल लगाकर दी बधाई

होली प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है जो समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के एकजुट करता है – संजय सिंह ||

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- काली जी मन्दिर पाण्डेयपुर स्थित आवास विकास कॉलोनी के पार्क में कालोनी वासियो ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह | होली मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत स्टांप शुल्क और पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | इस दौरान कॉलोनी और आस-पास के लोगों ने एक दूसरे को आपस में गले मिलकर व अबीर और गुलाल लगाकर त्यौहार की दी बधाई और शुभकामनाएं |

 

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गीत संगीत और नृत्य का भरपूर आनंद लिया | समारोह में उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं कॉलोनी वासियों को पुष्प माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह के द्वारा बताया गया कि होली प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है जो समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के एकजुट करता है |

 

इस दौरान नगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, क्षेत्रीय पार्षद अशोक मौर्या,मदन मोहन दुबे,अनिल सोनकर,बलराम कन्नौजिया, दिनेश यादव और कॉलोनी के नंदन सिंह, डिंपल सिंह,ब्रजेश सिंह और सुनील वर्मा उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन अनुपम दुबे ने किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम