युवा पीढ़ी पारंपरिक मूल्यों से दूर हो रही: विद्वानों की चिंता

युवा पीढ़ी पारंपरिक मूल्यों से दूर हो रही: विद्वानों की चिंता

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी । शिक्षा और आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के कारण युवा पीढ़ी पारंपरिक मूल्यों और संयुक्त परिवार की संरचना से दूर होती जा रही है, जिससे परिवारों का विघटन तेज़ी से बढ़ रहा है। इस ज्वलंत विषय पर बीएन जुयाल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में विभिन्न विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने इस सामाजिक समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की।

वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. अत्रि भारद्वाज ने विषय प्रवर्तन करते हुए परिवारों के टूटने के कारणों की ओर ध्यान आकर्षित किया। जेएनयू के प्रोफेसर रामवृक्ष जाट ने कहा कि परिवार के मुखिया का दकियानूसी सोच और आधुनिकता के प्रति नकारात्मक रवैया भी परिवार विघटन का एक महत्वपूर्ण कारण बन सकता है।

पीजी कॉलेज, कानपुर की प्राचार्या डॉ. गीता अस्थाना ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बढ़ती इच्छाएं परिवार के सदस्यों में तनाव उत्पन्न करती हैं, जिससे परिवार टूटने लगते हैं। वहीं, देहरादून के प्रोफेसर रामविनय सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आजकल शिक्षित युवा बेहतर अवसरों की तलाश में विदेश चले जाते हैं, जिससे परिवार बिखरने लगते हैं।

हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिंह ने नगरीकरण को भी परिवार विघटन का एक बड़ा कारण बताया। दिल्ली विश्वविद्यालय की शोध छात्रा दीपशिखा ने परस्पर संवादहीनता को इस समस्या की जड़ बताया।अंत में डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम को संपन्न किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति